बीसीसीआई ने आखिर वो ऐलान कर दिया है, जिसका इंतजार पिछले कुछ घंटे से किया जा रहा था। टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के लिए बीसीसीआई ने कैश प्राइज की घोषणा की है। जो 131 करोड़ रुपये है। टीम इंडिया ने अब से करीब दो साल पहले ही टी20 विश्व कप 2024 का जीता था, उस वक्त भी प्राइज मनी दी गई थी। तब से लेकर अब तक रकम कितनी बढ़ी है, ये बात आपको जाननी चाहिए। साथ ही ये भी जान लीजिए कि साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया को कितने करोड़ रुपये दिए गए थे।
टीम इंडिया ने साल 2024 के बाद एक बार फिर से 2026 में टी20 विश्व कप का खिताब जीता है। 8 मार्च को भारतीय टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था, 10 मार्च को बीसीसीआई ने ऐलान किया कि टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। जिस इनामी रकम की घोषणा हुई है। उसे सभी 15 खिलाड़ियों, कोच, सेलेक्टर्स और सपोर्ट स्टॉफ आदि को दिया जाएगा। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि किसे कितनी रकम मिलेगी। इस बीच बात अगर साल 2024 और चैंपियसं ट्रॉफी की करें तो तब से लेकर अब तक इसमें काफी इजाफा हुआ है।
साल 2024 में भारतीय टीम ने जब रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता था, तब जीत के बाद टीम को 125 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। साल 2025 में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ही चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी, तब उसे 58 करोड़ रुपये दिए गए थे। हालांकि ये सभी हैं आईसीसी ट्रॉफी ही। वैसे तो 125 करोड़ रुपये से बढ़कर धनराशि 131 करोड़ हुई है, जो छह करोड़ रुपये ज्यादा है, लेकिन अगर से प्रतिशत में देखें तो काफी ज्यादा है। चैंपियसं ट्रॉफी के मुकाबले तो ये बहुत ज्यादा है।
इस बीच टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच में पांच विकेट पर 255 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था। इसमे संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के अर्धशतक शामिल रहे। न्यूजीलैंड की टीम दिए गए लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 96 रनों से मैच हार गई। भारतीय टीम ने साल 2007 और 2024 के बाद तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता है, जो काम अभी तक दुनिया की कोई भी टीम नहीं कर पाई है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें दो दो टी20 विश्व कप जीत चुकी हैं।
यह भी पढ़ें
टीम इंडिया के लिए BCCI ने खोल दिया खजाना, 100 करोड़ से अधिक रकम का ऐलान
IPL 2026: आईपीएल टीम को मिला नया बैटिंग कोच, ऑस्ट्रेलिया को बना चुका है विश्व विजेता
संपादक की पसंद