1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, टॉप ग्रेड में सिर्फ 3 खिलाड़ी

BCCI ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, टॉप ग्रेड में सिर्फ 3 खिलाड़ी

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 24, 2025 01:01 pm IST,  Updated : Mar 24, 2025 04:05 pm IST

BCCI की ओर से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया गया है। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कुल 16 महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय महिला क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

BCCI Central Contract 2024-25: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने 2024-25 सीजन (1 अक्टूबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025) के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में 16 महिला खिलाड़ियों को शामिल किया है। इन खिलाड़ियों को तीन ग्रेड में बांटा गया है। टॉप ग्रेड यानी ग्रेड ए में 3 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इनमें कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा शामिल हैं। ग्रेड-बी में चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जबकि ग्रेड- सी में 9 खिलाड़ी शामिल हैं। पिछले साल ग्रेड बी में शामिल बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड अपना कॉन्ट्रैक्ट बरकरार नहीं रख पाई।  

BCCI ने पिछली बार जब महिला क्रिकेटर्स की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की थी, तब कुल 17 खिलाड़ियों को जगह दी गई थी। उस लिस्ट में भी BCCI ने ग्रेड-ए में कप्तान हरमनप्रीत के अलावा स्मृति मंधाना और दीप्ती शर्मा को रखा था। नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट के ग्रेड-बी में शामिल 4 खिलाड़ियों में रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और शैफाली वर्मा का नाम है। वहीं, ग्रेड-सी में यास्तिका भाटिया, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर को स्थान मिला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को 50 लाख रुपए मिलेंगे। बी केटेगरी में शामिल क्रिकेटर को 30 लाख और सी केटेगरी की क्रिकेटर को 10 लाख रुपए मिलते हैं।

 

BCCI Central Contract
Image Source : INDIA TVबीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

कई बड़े नाम सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से गायब

मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हरलीन देओल और स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ का नाम लिस्ट में शामिल नहीं है। सलामी बल्लेबाज सबभिनेनी मेघना, तेज गेंदबाज मेघना सिंह, देविका वैद्य और बाएं हाथ की तेज गेंदबाज अंजलि सरवानी का नाम भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की नई लिस्ट से गायब है।  युवा ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल, तेज गेंदबाज टिटास साधु और अरुंधति रेड्डी, ऑलराउंडर अमनजोत कौर और विकेटकीपर उमा छेत्री को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह दी गई है। वर्तमान में, ग्रेड-ए में शामिल महिला खिलाड़ियों को हर साल 50 लाख रुपये मिलते हैं, जबकि ग्रेड बी में शामिल खिलाड़ियों को 30 लाख रुपये और ग्रेड सी के खिलाड़ियों 10 लाख रुपये मिलते हैं।

BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल भारतीय महिला क्रिकेटर:  हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर। 

यह भी पढ़ें:

IPL 2025: LSG के लिए अच्छी खबर नहीं, वापसी की राह देख रहे स्टार गेंदबाज को फिर से लगी चोट

NZ vs PAK: कितने बजे शुरू होगा न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 5वां T20I? कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल