1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुकेश कुमार ने क्यों पहनी 18 नंबर की जर्सी, BCCI ने तोड़ी चुप्पी, सामने आई बड़ी सच्चाई

मुकेश कुमार ने क्यों पहनी 18 नंबर की जर्सी, BCCI ने तोड़ी चुप्पी, सामने आई बड़ी सच्चाई

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 03, 2025 08:58 am IST,  Updated : Jun 03, 2025 03:38 pm IST

तेज गेंदबाज मुकेश कुमार इंग्लैंड सीरीज के लिए भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं और अगर उन्हें किसी खिलाड़ी की जगह चुना भी जाता है तो उनकी जर्सी का नंबर 49 होगा। वह अभ्यास मैच में 18 नंबर की जर्सी पहने हुए नजर आए थे।

Mukesh Kumar- India TV Hindi
मुकेश कुमार Image Source : INDIA TV

इंडिया ए की टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारत के खिलाड़ी इंग्लैंड लायंस के खिलाफ चार दिनों का अनौपचारिक टेस्ट खेल रहे हैं, जिसका पहला मुकाबला कैंटरबरी में खेला गया। इस मैच के दौरान एक बड़ा विवाद देखने को मिला। बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पहले अनौपचारिक टेस्ट के दौरान 18 नंबर की जर्सी पहने हुए नजर आए, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा।

फैंस का मानना है कि विराट ने भले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकिन 18 नंबर का जर्सी किसी भी प्लेयर को नहीं मिलना चाहिए। जैसे सचिन तेंदुलकर (जर्सी नंबर 10) और महेंद्र सिंह धोनी (जर्सी नंबर 7) की जर्सी कोई नहीं पहनता, उसी तरह किसी भी नए खिलाड़ी को ये जर्सी नहीं मिलना चाहिए। इसी बीच बीसीसीआई ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है।

मुकेश कुमार ने क्यों पहनी थी 18 नंबर की जर्सी?

बीसीसीआई ने मुकेश कुमार के 18 नंबर वाली जर्सी पहनने का कारण बताया है। दरअसल मुकेश कुमार इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं और अगर उन्हें किसी खिलाड़ी की जगह चुना भी जाता है तो 49 नंबर की जर्सी पहनकर खेलने के लिए उतरेंगे। इसी नंबर की जर्सी उन्होंने वेस्टइंडीज में अपने डेब्यू मैच के दौरान पहनी थी।

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने पीटीआई के हवाले से कहा कि मुकेश ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले ‘टेस्ट’ मैच में 18 नंबर की जर्सी पहनी थी। लेकिन भारत ए टीम में कोई निश्चित नंबर नहीं होता है क्योंकि जर्सी पर नाम नहीं होते हैं। कोई भी खिलाड़ी कोई भी जर्सी नंबर चुन सकता है। जर्सी नंबर केवल इंटरनेशनल मैचों के लिए ही मान्य है।

साई सुदर्शन और अर्शदीप सिंह को मिलेगा अलग जर्सी नंबर

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम में दो नए खिलाड़ी बी साई सुदर्शन और अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है, लेकिन उन्हें जो जर्सी नंबर दिए गए हैं, वे अलग हैं। भारतीय टीम में किसी विशेष जर्सी नंबर को आधिकारिक रूप से ‘रिटायर’ करने प्रथा नहीं है। लेकिन कुछ नंबर ऐसे हैं, जिन्हें बाद वाले खिलाड़ियों ने अभी तक नहीं पहना है।

शार्दुल ठाकुर ने पहनी थी 10 नंबर वाली जर्सी

आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ एक मैच में शार्दुल ठाकुर ने 10 नंबर की जर्सी पहनी थी, जिसको लेकर फैंस ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। बाद में उन्हें अपना जर्सी नंबर बदलना पड़ा था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल