BCCI NAMAN Awards 2026: भारतीय क्रिकेट की शानदार उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए 15 मार्च को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन हुआ। इस भव्य समारोह में भारतीय क्रिकेट के सितारों और दिग्गजों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में खास तौर पर उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने हाल के सालों में ICC टूर्नामेंट्स में देश का नाम रोशन किया है। इनमें ICC T20 वर्ल्ड कप 2026, ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025, ICC वूमेन्स ODI वर्ल्ड कप 2025, ICC U19 वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2025 और ICC U19 मेन्स वर्ल्ड कप के विजेता खिलाड़ी और टीमें शामिल हैं।
दिग्गजों को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
नमन अवॉर्ड्स 2026 में भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गजों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी नवाजा गया। इनमें पूर्व भारतीय कोच और कप्तान राहुल द्रविड़, मिताली राज और पूर्व BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी का नाम शामिल है।