Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025 से पहले BCCI ले सकती है बड़ा फैसला, गेंदबाजों की हो जाएगी बल्ले- बल्ले

IPL 2025 से पहले BCCI ले सकती है बड़ा फैसला, गेंदबाजों की हो जाएगी बल्ले- बल्ले

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Mar 19, 2025 09:06 pm IST, Updated : Mar 19, 2025 09:06 pm IST

आईपीएल के नए सीजन से पहले 20 मार्च को मुंबई में बीसीसीआई ने सभी दस कप्तानों की एक मीटिंग बुलाई है। इसमें बीसीसीआई की ओर से कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं। इस दिन कप्तानों का फोटो शूट भी होगा।

mohit sharma and rashid khan- India TV Hindi
Image Source : PTI मोहित शर्मा और राशिद खान

आईपीएल 2025 का पहला मैच 22 मार्च को खेला जाएगा। इससे पहले इस वक्त बीसीसीआई एक्शन मोड में है। तैयारियों को अमलीजामा पहनाने की कवायद जारी है। इस बीच एक बड़ी और अहम खबर निकलकर सामने आई है। माना जा रहा है कि आईपीएल का ये सीजन शुरू होने से पहले बीसीसीआई एक बड़ा फैसला ले सकती है। इससे गेंदबाजों की तो बल्ले बल्ले हो जाएगी, लेकिन बल्लेबाजों की मुसीबत बढ़ेगी। हालांकि बीसीसीआई आखिरी फैसला आईपीएल टीमों के कप्तानों के साथ मिलकर करेगा। 

20 मार्च को मुंबई में होनी है आईपीएल के सभी कप्तानों की मीटिंग

बीसीसीआई की ओर से पहले ही फरमान जारी कर दिया गया है कि आईपीएल के सीजन से पहले 20 मार्च को मुंबई में एक मीटिंग होगी। इसमें सभी 10 टीमों के कप्तानों का होना जरूरी है। ये बैठक मुंबई में होगी। इसी दिन सभी कप्तानों का फोटो शूट भी होगा। इस बीच जो अहम बात है, वो ये है कि आईपीएल के इस सीजन से गेंदबाजों को गेंद पर लार लगाने की छूट दी जा सकती है। 20 मार्च को होने वाली बैठक इसको लेकर काफी अहम है। बीसीसीआई सभी कप्तानों से इस बारे में रायमशविरा करेगा ओर इसके बाद आखिरी निर्णय लिया जाएगा। 

साल 2020 में लार लगाने पर लगा दिया गया था प्रतिबंध

दरअसल पहले गेंदबाज गेंदबाजी करते वक्त गेंद पर लार लगाते थे। इससे उन्हें फायदा मिलता था और बल्लेबाजों को चकमा देने में मदद मिलती थी। इसके बाद जब साल 2020 में कोविड आया तो आईसीसी ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया। ऐसा कदम ऐ​हतियात के तौर पर उठाया गया था। हालांकि इसके बाद आईसीसी ने साल 2022 में इसे स्थाई नियम बना दिया। ​जाहिर है कि महामारी के चलते ये नियम आईपीएल में भी लागू कर दिया गया और तब से लेकर अब तक चल रहा है। हालांकि आईपीएल के नियम आईसीसी से इतर होते हैं। इसी के तहत अब आईसीसी फिर से गेंदबाजों को लार लगाने की छूट दे सकती है। 

कप्तानों की सहमति से लिया जाएगा फैसला

इस बीच बीसीसीआई के ए​क अधिकारी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा है कि कोविड से पहले गेंद पर लार लगाना आम ​बात थी, लेकिन अब इसका कोई खतरा नहीं है, इसलिए प्रतिबंध हटाने में कोई भी बुराई नहीं है। अधिकारी ने कहा कि लाल गेंद पर लार लगाने से इसका काफी असर पड़ता है। अगर सभी कप्तान मीटिंग के दौरान इस पर स​हमत हो जाते हैं तो फिर जब 22 मार्च को आईपीएल का पहला मैच खेला जाएगा, उसमें गेंदबाज गेंद को चमकाने के लिए फिर से लार लगाते हुए देखे जा सकते हैं। इससे पहले देश और दुनियाभर के कई गेंदबाज लार लगाने की छूट देने की बात कह चुके हैं। अगर ये हुआ तो फिर बल्लेबाजों के लिए बड़े बड़े स्कोर बनाना इस साल आसान नहीं होने वाला। 

यह भी पढ़ें 

आईपीएल 2025 के बाद क्या रिटायर हो जाएंगे एमएस धोनी, नहीं होगी हैरानी

CSK vs MI: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन पर फंसा पेंच, हार्दिक और बुमराह के बगैर कैसे बनेगी टीम

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement