1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप के मैच देखने पाकिस्तान जाएगी BCCI हाई कमान, मुल्तान और लाहौर में होंगे मुकाबले

एशिया कप के मैच देखने पाकिस्तान जाएगी BCCI हाई कमान, मुल्तान और लाहौर में होंगे मुकाबले

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Aug 26, 2023 12:12 am IST,  Updated : Aug 26, 2023 12:12 am IST

एशिया कप 2023 के चार मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे। जिसमें से एक मैच सुपर 4 का भी होगा। इन मैचों को देखने के लिए बीसीसीआई हाई कमान से कुछ लोग पाकिस्तान जाएंगे।

BCCI- India TV Hindi
बीसीसीआई हाई कमान Image Source : TWITTER

एशिया कप 2023 के मुकाबले पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों का आयोजन पाकिस्तान में किया जाएगा। हालांकि टीम इंडिया को अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलना है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) हाई कमान के कुछ लोग एशिया कप के मैच देखने के लिए पाकिस्तान का दौरा करेंगे। उनमें बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का नाम शामिल हैं। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और वे चार से सात सितंबर तक लाहौर में एशिया कप के कुछ मैच देखेंगे। 

इन मैचों में होंगे शामिल

पीसीबी ने बीसीसीआई के सभी प्रमुख पदाधिकारियों को निमंत्रण दिया था और माना जा रहा है कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को उन्हें दिए गए निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए भारतीय बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। पाकिस्तान 30 अगस्त को मुल्तान में एशिया कप के शुरुआती मैच में नेपाल से भिड़ेगा। इस खबर की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा कि बिन्नी, शुक्ला और सचिव जय शाह दो सितंबर को पल्लेकेले (कैंडी) में भारत बनाम पाकिस्तान के प्रमुख मुकाबले के लिए श्रीलंका में होंगे। तीनों अगले दिन भारत वापस आएंगे जिसके बाद बीसीसीआई अध्यक्ष और उपाध्यक्ष वाघा सीमा से लाहौर की यात्रा करेंगे। 

पीसीबी करेगी स्पेशल आयोजन

बिन्नी और शुक्ला दोनों को अपनी-अपनी पत्नी के साथ चार सितंबर को लाहौर में पीसीबी के गवर्नर हाउस द्वारा आयोजित होने वाले आधिकारिक डिनर के लिए आमंत्रित किया गया है। यह माना जा रहा है यह दोनों अधिकारी पांच सितंबर को अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका मैच और इसके अगले दिन पाकिस्तान के सुपर चार चरण के शुरुआती मुकाबले को देखेंगे। बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शुक्ला 2004 में पाकिस्तान दौरे पर गई दल में शामिल थे। सौरव गांगुली के नेतृत्व में इस दौरे पर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज जीती थी। 

यह भी पढ़ें

एशिया कप में रोहित के निशाने पर होगा सचिन-धोनी का रिकॉर्ड, तोड़ने के लिए बनाने होंगे इतने रन

World Championships: HS Prannoy ने जीता क्वार्टर फाइलन मैच, वर्ल्ड नंबर 1 को हराया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल