1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बेंगलुरु में वर्ल्ड कप के मैच होना बहुत ही मुश्किल, इस ग्राउंड में हो सकते हैं मुकाबले

बेंगलुरु में वर्ल्ड कप के मैच होना बहुत ही मुश्किल, इस ग्राउंड में हो सकते हैं मुकाबले

 Edited By: Govind Singh
 Published : Aug 12, 2025 11:35 pm IST,  Updated : Aug 12, 2025 11:35 pm IST

महिला वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होना है। लेकिन बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले वर्ल्ड कप के मैचों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

bengaluru M Chinnaswamy Stadium- India TV Hindi
बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम Image Source : GETTY

आईपीएल 2025 का खिताब आरसीबी की टीम ने जीता था। इसके बाद जीत का जश्न मनाने के लिए बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में समारोह रखा गया था। बाद में वहां हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए थे। इसके बाद से ही चिन्नास्वामी स्टेडियम सवालों के घेरे में आ गया और अब वहां महिला वर्ल्ड कप 2025 के मैच होने भी मुश्किल लग रहे हैं, क्योंकि कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन 10 अगस्त तक पुलिस की मंजूरी नहीं ले सका है। BCCI ने KSCA को पिछले शनिवार तक आवश्यक मंजूरी प्राप्त करने के लिए सूचित किया था लेकिन स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार मंगलवार तक यह प्रोसेस पूरा नहीं हो पाया है।

तिरुवनंतपुरम में हो सकते हैं मुकाबले

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 का का पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच 30 सितंबर को यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। इसके बाद इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका (तीन अक्टूबर), भारत और बांग्लादेश (26 अक्टूबर), दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को यहां खेला जाना है। अब अगर चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच नहीं होते हैं, तो तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड्स स्टेडियम में मेजबानी के एक संभावित विकल्प के रूप में उभरा है। केरल क्रिकेट संघ के अधिकारियों से टूर्नामेंट के शेड्यूल और लगभग एक महीने के भीतर होने वाले बड़े मैचों की मेजबानी के लिए आयोजन स्थल की तैयारी के बारे में पूछा गया है।

आईसीसी के दिशानिर्देशों के अनुसार मेजबान संघ को टूर्नामेंट शुरू होने से 30 दिन पहले आयोजन स्थल को वैश्विक शासी निकाय को सौंपना होगा और उस अवधि के दौरान स्टेडियम में कोई अन्य मैच नहीं होने चाहिए। हालांकि ग्रीनफील्ड्स स्टेडियम 21 अगस्त से सात सितंबर के बीच केरल क्रिकेट लीग के मैचों की मेजबानी करने वाला है लेकिन केसीए के अधिकारियों को विश्वास है कि अगर विश्व कप के मैच होते हैं तो वे टी20 मैचों को किसी अन्य स्थान पर करवा कर देंगे। 

पुलिस की नहीं मिली है मंजूरी

डीकुन्हा आयोग द्वारा चिन्नास्वामी स्टेडियम को बड़े आयोजनों के लिए ‘असुरक्षित’ घोषित किए जाने के बाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ को महाराजा टी20 ट्रॉफी को खाली स्टेडियम में करवाने का फैसला करना पड़ा। केएससीए अधिकारियों ने संभावित स्थल परिवर्तन से संबंधित सवालों का जवाब नहीं दिया लेकिन पता चला है कि उन्होंने पुलिस की मंजूरी लेने के लिए विश्व कप के मैच खाली स्टेडियम में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है।

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें:

CSK का खिलाड़ी बना कप्तान, स्क्वाड में इन खिलाड़ियों को मिली जगह; सरफराज और मुशीर भी शामिल

भारतीय खिलाड़ी को रैंकिंग में फायदा, पाकिस्तानी प्लेयर ने गंवाया नंबर-1 का ताज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल