1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भुवनेश्वर कुमार का कमाल, पीयूष चावला को पछाड़ IPL और T20 क्रिकेट में हासिल किया बड़ा मुकाम

भुवनेश्वर कुमार का कमाल, पीयूष चावला को पछाड़ IPL और T20 क्रिकेट में हासिल किया बड़ा मुकाम

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 27, 2025 10:31 pm IST,  Updated : Apr 27, 2025 10:33 pm IST

IPL 2025 के 46वें मुकाबले RCB के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने दिल्ली कैपिटल्स के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। भुवी ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट झटके।

Bhuvneshwar kumar- India TV Hindi
भुवनेश्वर कुमार Image Source : AP

IPL 2025 के 46वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने गेंद से कमाल कर दिया। भुवनेश्वर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 3 विकेट झटकते हुए बड़ा कारनामा कर दिया। भुवी ने 4 ओवर में 33 रन देकर केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस तरह उन्होंने IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पीयूष चावला को पछाड़ दिया। भुवी अब IPL में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम अब 193 IPL विकेट हो गए हैं। भुवी ने IPL के 185वें मैच में यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज हैं। चहल ने 169 IPL मैचों में 214 विकेट चटकाए हैं।  

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज 

  • 214 - युजवेंद्र चहल
  • 193 - भुवनेश्वर कुमार*
  • 192 - पीयूष चावला
  • 187 - सुनील नरेन
  • 185 - रवि अश्विन
  • 183 - ड्वेन ब्रावो

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 72 रन के भीतर ही अपने 3 अहम विकेट गंवा दिए। इसके बाद चौथा विकेट अक्षर पटेल के रुप में 102 रन के टीम स्कोर पर गिरा। भुवनेश्वर कुमार को अपवे विकेट का खाता खोलने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा। 

भुवनेश्वर कुमार ने 17वें ओवर में केएल राहुल आउट कर पहला विकेट अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेटे लेने के मामले में पीयूष चावला को पीछे कर दिया। भुवी अब T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं जबकि पीयूष चावला तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। भुवनेश्वर के T20 क्रिकेट में 322 विकेट हो गए हैं। उनसे आगे अब सिर्फ युजवेंद्र चहल हैं। चहल ने 373 विकेट T20 में अपने नाम किए हैं। 

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज 

  • 373  - युजवेंद्र चहल
  • 322 - भुवनेश्वर कुमार*
  • 319 - पीयूष चावला 
  • 315 -  रविचंद्रन अश्विन 
  • 304 -  जसप्रीत बुमराह
  • 285 - अमित मिश्रा

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी। दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 34 रनों की पारी खेली। भुवी ने 3 विकेट अपनी झोली में डाले। वहीं, जोश हेजलवुड ने 2 विकेट अपने नाम किए। यश दयाल और क्रुणाल पांड्या को एक-एक सफलता मिली। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल