1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ट्राई सीरीज से बाहर हुआ ये घातक गेंदबाज, 19 साल के खिलाड़ी को मिला मौका

ट्राई सीरीज से बाहर हुआ ये घातक गेंदबाज, 19 साल के खिलाड़ी को मिला मौका

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 11, 2025 07:45 am IST,  Updated : Nov 11, 2025 07:45 am IST

पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच 17 नवंबर से ट्राई सीरीज खेली जाएगी। इस ट्राई सीरीज से पहले जिम्बाब्वे की टीम को बड़ा झटका लगा है।

 Blessing Muzarabani - India TV Hindi
ब्लेसिंग मुजरबानी Image Source : PTI

17 नवंबर से पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच ट्राई सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही जिम्बाब्वे की टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी बैक इंजरी की वजह से इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया। मुजरबानी की जगह जिम्बाब्वे के स्क्वॉड में 19 साल के खिलाड़ी को शामिल किया गया है। इस ट्राई सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा।

न्यूमैन न्यामहुरी को किया गया टीम में शामिल

मुजरबानी की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज न्यूमैन न्यामहुरी को टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने अभी तक टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू नहीं किया है। इसके अलावा जिम्बाब्वे के स्क्वॉड में और कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिम्बाब्वे की टीम ने इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज खेला था और वहां उन्हें  0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। मुजरबानी उस सीरीज के आखिरी दो टी20 मैचों में नहीं खेल पाए थे। वहीं पहले टी20 मैच में मुजरबानी ने 41 रन देकर 2 विकेट लिए थे।

न्यामहुरी का इंटरनेशनल करियर

19 वर्षीय न्यामहुरी ने अपने करियर में अभी तक चार टेस्ट और चार वनडे मैच खेले हैं और दिसंबर 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्हें जुलाई में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज के लिए टी20 टीम में चुना गया था, लेकिन उस सीरीज में उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने अब तक टेस्ट में 6 और वनडे में 3 विकेट अपने नाम किए हैं।

सिकंदर रजा करेंगे जिम्बाब्वे की कप्तानी

सिकंदर रजा की अगुवाई में, जिम्बाब्वे इस ट्राई सीरीज में अपने अभियान की शुरुआत 17 नवंबर को रावलपिंडी में मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ करेगा, जिसके बाद 19 नवंबर को उसी मैदान पर श्रीलंका का सामना करेगा। इसके बाद जिम्बाब्वे की टीम लाहौर जाएगी, जहां उनका सामना 23 नवंबर को पाकिस्तान से और 25 नवंबर को श्रीलंका से होगा। पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें 29 नवंबर को लाहौर में फाइनल मुकाबला खेलेंगी।

T20I ट्राई सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का स्क्वॉड: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, तदिवानाशे मारुमानी, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहुरी, ब्रेंडन टेलर

यह भी पढ़ें

मोहम्मद शमी को पीछे छोड़ेंगे जसप्रीत बुमराह, बस करना होगा छोटा सा काम

दिल्ली में विस्फोट के बाद अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, लिया गया बड़ा फैसला

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल