1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टर्निंग पिच का दांव पड़ गया उल्टा? ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ने खोली टीम इंडिया की पोल

टर्निंग पिच का दांव पड़ गया उल्टा? ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ने खोली टीम इंडिया की पोल

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Nov 17, 2025 06:01 pm IST,  Updated : Nov 17, 2025 06:01 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रैड हैडिन ने भारत की टर्निंग पिचों पर टेस्ट खेलने की निर्भरता की आलोचना की है। साथ ही उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों के स्किल पर भी सवाल उठाए हैं।

IND vs sa- India TV Hindi
भारत बनाम साउथ अफ्रीका Image Source : PTI

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रैड हैडिन ने भारत की टेस्ट रणनीति पर सवाल उठाए हैं। साथ ही कहा कि राहुल द्रविड़ के कोच पद से हटने के बाद नए कोच के कार्यकाल में दूसरी बार टर्निंग पिच का दांव टीम इंडिया पर ही उल्टा पड़ा है। हैडिन के मुताबिक, भारत की बल्लेबाजी यूनिट में ऐसे खिलाड़ी कम हैं जो मुश्किल स्पिन वाली पिच पर टिककर रन बना सकें।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में स्पिन फ्रैंडली पिच पर भारत तीन दिन के अंदर ही साउथ अफ्रीका से 30 रन से हार गया। यह हार लगभग एक साल बाद आई है, जब मुंबई में भारत को 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के हाथों क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था।

हैडिन ने खोली टीम इंडिया की पोल

हैडिन ने विलो टॉक पॉडकास्ट पर कहा कि नए कोच के दौर में यह दूसरी बार हुआ है। वे अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट तब खेलते हैं जब बात विकेट बदलने की नहीं, बल्कि रनों से स्कोरबोर्ड पर दबाव बनाने की होती है। वे अपने विश्वस्तरीय बल्लेबाजों को खेल से बाहर कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि वे बहुत कुछ चांस पर छोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट तब खेलता है जब वह बड़ा स्कोर खड़ा करता है और फिर अपनी फील्डिंग से विरोधी टीम को हैरान कर देता है। उनके स्पिनर ऐसी सतहों पर किसी से भी बेहतर हैं। उनके बल्लेबाज वास्तव में ऐसी सतह पर स्पिन के उतने अच्छे खिलाड़ी नहीं हैं। जब विराट कोहली ने कप्तानी संभाली थी, तब टीम स्कोरबोर्ड पर बड़ा स्कोर बनाने के लिए जानी जाती थी। लेकिन अब वे बहुत कुछ चांस पर छोड़ रहे हैं। इससे साधारण स्पिनर खेल में आ जाते हैं। आपका स्किल और अपनी ड्रिफ्ट का इस्तेमाल करने की कला, क्रीज के अलग-अलग एंगल से गेंदबाजी, ये सब बेकार हो जाते हैं।

टर्निंग विकेट पर खेलना आसान नहीं

उन्होंने कहा कि आपके पास बस ऐसे लोग होते हैं जो गेंद फेंक सकते हैं और बाकी काम विकेट कर देता है। उन्होंने जो अजीब बात सुनी, वह यह थी कि हेड कोच ने आकर कहा कि हम जिस पिच पर खेल रहे हैं, उससे वह खुश हैं। इसका खामियाजा उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भुगतना पड़ा था। हैडिन ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वे अपने साथ क्या कर रहे हैं। इस समय दुनिया भर में स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी करना आसान नहीं है, भले ही आप ऐसे विकेटों पर खेलते हुए बड़े हुए हों। उनका मानना है कि भारतीय टीम को खुद इस पर काम करना शुरू कर देना चाहिए। लेकिन वे खुद को टर्निंग विकेट देते रहते हैं, यह सोचकर कि इससे उन्हें मदद मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें:

कोलकाता में टीम इंडिया की हार पर भड़के चेतेश्वर पुजारा, कहा- ये बहाना नहीं चलेगा

इस खिलाड़ी ने रच दिया नया कीर्तिमान, लेकिन टीम इंडिया में नहीं हो पा रही वापसी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल