1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस टीम ने छू लिया 600 रनों का ऐतिहासिक आंकड़ा, भारतीय फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दूसरी बार हुआ ऐसा कमाल

इस टीम ने छू लिया 600 रनों का ऐतिहासिक आंकड़ा, भारतीय फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दूसरी बार हुआ ऐसा कमाल

 Published : Sep 07, 2025 04:14 pm IST,  Updated : Sep 08, 2025 02:10 am IST

वेस्ट जोन के खिलाफ सेंट्रल जोन के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया है। टीम के लिए कुल 6 बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए हैं।

central zone - India TV Hindi
सेंट्रल जोन की क्रिकेट टीम Image Source : PTI

भारत के घरेलू क्रिकेट में दलीप ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला सेंट्रल जोन और वेस्ट जोन के बीच खेला गया। मैच में दोनों टीमों की तरफ से रनों की बरसात देखने को मिली। वेस्ट जोन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 438 रन बनाए। इसके बाद सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 600 रनों का स्कोर बनाया।

बिना शतक लगाए ही बने 600 रन 

सेंट्रल जोन की टीम के लिए बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया और टीम ने हिमालय जितना बड़ा 600 रनों का स्कोर खड़ा किया। सेंट्रल जोन के लिए शुभम शर्मा ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए। युवा दानिश मालेवर के बल्ले से 76 रन निकले। कप्तान रजत पाटीदार (77 रन), उपेंद्र यादव (87 रन), हर्ष दुबे (75 रन) और सारांश जैन (63 रन) ने भी अर्धशतकीय पारियां खेली। इन प्लेयर्स की वजह से ही सेंट्रल जोन की टीम बड़े स्कोर तक पहुंच पाई। टीम के लिए किसी भी बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया।

खास बात ये रही कि भारतीय फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सिर्फ दूसरी बार ऐसा हुआ है, जब किसी टीम की तरफ से शतक नहीं लगा और फिर भी 600 या उससे ज्यादा रन बना दिए। इससे पहले 1998-99 में रणजी ट्रॉफी मैच में मध्य प्रदेश की टीम ने हरियाणा के खिलाफ 605 रन बनाए थे। तब मध्य प्रदेश की तरफ से किसी भी बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया था और जेपी यादव 90 रन बनाकर हाईएस्ट स्कोरर रहे थे।

सेंट्रल जोन ने फाइनल में मारी एंट्री

वेस्ट जोन की टीम ने अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए थे। इसके बाद सेंट्रल जोन की टीम ने पहली पारी में 600 रन बनाकर 162 रनों की बढ़त हासिल कर ली, जो फाइनल में पहुंचने के लिए अहम साबित हुई। इसके बाद वेस्ट जोन की टीम ने दूसरी पारी में 216 रन बनाए। फिर मैच ड्रॉ हो गया। लेकिन पहली पारी में मिली बढ़त के दम पर सेंट्रल जोन की टीम फाइनल में पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें:

इस खिलाड़ी के लिए टीम इंडिया के दरवाजे हुए बंद, आकाश चोपड़ा के बयान से मची खलबली

बोर्ड का बड़ा ऐलान, हेड कोच ने दिया इस्तीफा, इन टीमों से हारना बना वजह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल