SA vs ENG, Champions Trophy 2025: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 19 फरवरी को आगाज हुआ था। टूर्नामेंट के आगाज होने के 5 दिन के भीतर ही सेमीफाइनल के लिए 4 टीमों में से 2 टीमें तय हो गई थी। भारत और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली 2 टीम बनी थी। वहीं, तीसरी टीम का फैसला 28 फरवरी को हो गया। ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच बारिश में धुलने के साथ ही कंगारू टीम ने सेमीफाइनल का टिकट अपने नाम कर लिया। अब सिर्फ चौथी टीम का फैसला होना बाकी है, जिसके लिए साउथ अफ्रीका आज इंग्लैंड का सामना करेगी। इंग्लैंड की टीम अपने पहले दोनों मैच हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। साउथ अफ्रीका के पास अब इंग्लैंड को हराकर अंतिम-4 में जाने का शानदार मौका है। हालांकि अफगानिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल की रेस में बरकरार है, लेकिन साउथ अफ्रीका के अगले राउंड में जाने की संभावना ज्यादा है।
दरअसल, ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका 2 मैचों में 3 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि अफगानिस्तान के 3 मैचों में 3 अंक हैं। अगर साउथ अफ्रीका की आज इंग्लैंड से मैच हार भी जाती है तो नेट रन रेट के चलते अफगानिस्तान के सेमीफाइनल में जाने का चांस बहुत कम होंगे। कोई चमत्कार ही अफगानिस्तान टीम को टॉप-4 में पहुंचा सकता है। इस बीच आइए जान लेते हैं साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड मैच की बेस्ट ड्रीम इलेवन टीम....
आज ये खिलाड़ी कर सकते हैं कमाल
इंग्लैंड की टीम के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और धाकड़ बल्लेबाज जो रूट ने टूर्नामेंट में अब तक बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है। साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेलटन ने अपने पहले ही मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक ठोका था। ऐसे में इन तीनों बल्लेबाजों को अपनी टीम में जगह दी जा सकती है। रासी वैन डेर डुसेन और हैरी ब्रूक पर भी दांव खेला जा सकता है। जेमी ओवरटन और एडेन मार्कराम गेंद और बल्ले दोनों से कमाल करने का काबिलियत रखते हैं। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा और जोफ्रा आर्चर कमाल कर सकते हैं। स्पिन में केशव महाराज से काफी उम्मीदें होंगी।
साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड ड्रीम11 प्रेडिक्शन
- विकेटकीपर: रयान रिकेलटन (कप्तान)
- बल्लेबाज: टेम्बा बावुमा, रासी वैन डेर डुसेन, बेन डकेट (उपकप्तान), हैरी ब्रूक
- ऑलराउंडर: जो रूट, जेमी ओवरटन, एडेन मार्कराम
- गेंदबाज: केशव महाराज, कगिसो रबाडा, जोफ्रा आर्चर
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक, रेहान अहमद, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।
साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्क्रम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, रेयान रिकेलटन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन, कॉर्बिन बॉश।