Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Champions Trophy 2025: सभी 8 टीमों के स्क्वाड आए सामने, ये टीम पहली बार लेगी हिस्सा

Champions Trophy 2025: सभी 8 टीमों के स्क्वाड आए सामने, ये टीम पहली बार लेगी हिस्सा

Written By: Govind Singh @GovindS48617417 Published : Jan 31, 2025 11:29 pm IST, Updated : Feb 01, 2025 05:43 am IST

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा लेने वाली सभी 8 टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इसमें पाकिस्तान ने सबसे आखिर में अपने स्क्वाड की घोषणा की है। पाकिस्तानी टीम का कप्तान मोहम्मद रिजवान को बनाया गया है।

भारत, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान क्रिकेट टीमें- India TV Hindi
Image Source : GETTY भारत, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान क्रिकेट टीमें

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है। लेकिन इसे हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया के सभी मैच यूएई की धरती पर होंगे। पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के मैच कराची, लाहौर और रावलपिंडी में खेले जाएंगे। अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए सभी टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट के लिए 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है, जिसमें हर ग्रुप में चार-चार टीमें हैं। हर ग्रुप में टॉप-2 में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी। फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा। आइए जानते हैं, सभी टीमों का स्क्वाड कैसा है। 

पहली बार हिस्सा ले रही अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें भारत, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें शामिल हैं। इन 8 टीमों से सिर्फ भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें ही खिताब जीत पाई है। बांग्लादेश, इंग्लैंड ने अभी तक खिताब नहीं जीता है। वहीं अफगानिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार हिस्सा लेने जा रही है। 

चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप: 

  • ग्रुप-ए: भारत, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान
  • ग्रुप-बी: अफगानिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका

ग्रुप-ए की सभी टीमों का स्क्वाड: 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद हसन, तौहीद ह्रदय, मुशफिकुर रहीम, एमडी महमूद उल्लाह, जैकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा। 

न्यूजीलैंड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग।

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा (उपकप्तान), उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हस्नैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।

ग्रुप-बी की सभी टीमों का स्क्वाड: 

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलिखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम गजनफर, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा।

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, मार्को यानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, रेयान रिकेलटन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement