1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अमेरिका के ओलंपिक का बहिष्कार करने पर चीन ने दी जवाबी कार्रवाई की धमकी

अमेरिका के ओलंपिक का बहिष्कार करने पर चीन ने दी जवाबी कार्रवाई की धमकी

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 06, 2021 06:56 pm IST,  Updated : Dec 06, 2021 06:56 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि वह बहिष्कार पर विचार कर रहे हैं जिसके तहत अमेरिकी खिलाड़ी खेलों में भाग लेंगे। इस बारे में घोषणा इस सप्ताह की जायेगी।

China threatens countermeasures if U.S. boycotts Beijing...- India TV Hindi
China threatens countermeasures if U.S. boycotts Beijing Olympics Image Source : GETTY

चीन ने सोमवार को धमकी दी कि अगर अमेरिका बीजिंग में फरवरी में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक खेलों का राजनयिक बहिष्कार करता हे तो वह भी ठोस जवाबी कार्रवाई करेगा। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि अगर अमेरिका ऐसा करता है तो यह राजनीतिक तौर पर भड़काने वाली कार्रवाई होगी।

उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया कि चीन किस तरह से जवाबी कार्रवाई करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि वह इस तरह के बहिष्कार पर विचार कर रहे हैं जिसके तहत अमेरिकी खिलाड़ी खेलों में भाग लेंगे। इस बारे में घोषणा इस सप्ताह की जायेगी।

इस कदम के समर्थकों का कहना है कि चीन के खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड को देखते हुए यह सही फैसला है। उनका कहना है कि चीन इन खेलों का प्रयोग मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, राजनीतिक विरोधियों और मूल अल्पसंख्यकों के साथ खराब बर्ताव को ढकने के लिये कर रहा है।

IND v NZ : रहाणे और खुद की खराब फॉर्म को लेकर कप्तान कोहली ने तोड़ी चुप्पी

झाओ ने दैनिक ब्रीफिंग में कहा, "बिन बुलाये अमेरिकी राजनेता बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के तथाकथित राजनीतिक बहिष्कार की बात कर रहे हैं। यदि अमेरिका ऐसा करता है तो हम भी ठोस जवाबी कार्रवाई करेंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल