ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 अगस्त को डार्विन के मैदान पर खेला गया। इस मैच को साउथ अफ्रीका की टीम ने 53 रनों से अपने नाम करने के साथ सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है। वहीं अफ्रीकी टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी कॉर्बिन बॉश को मुकाबले के दौरान उनकी एक हरकत के चलते आईसीसी की तरफ से जुर्माने का सामना करना पड़ा है। आईसीसी की तरफ से दी गई जानकारी में कॉर्बिन बॉश ने आचार संहिता के नियम 2.5 का उल्लंघन किया है, जिसके चलते उन्हें सजा सुनाई गई है।
कॉर्बिन बॉश ने बेन ड्वार्शुइस को किया था पवेलियन जाने का इशारा
साउथ अफ्रीकी टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी कॉर्बिन बॉश ने दूसरे टी20 मैच में गेंदबाजी के दौरान पारी के 17वें ओवर में जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बेन ड्वार्शुइस को बोल्ड किया तो उसके बाद उन्हें डगआउट की तरफ से जाने का इशारा किया। कॉर्बिन की ये हरकत आईसीसी नियमों के पूरी खिलाफ है, जिसमें उन्होंने मैच के बाद अपनी गलती भी स्वीकार कर ली। अभी तक 11 इंटरनेशनल मैच खेल चुके कॉर्बिन बॉश की ये पहली गलती थी जब उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है। बॉश को आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.5 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। इसके अनुसार किसी इंटरनेशनल मैच के दौरान बल्लेबाज के आउट होने पर उसकी भाषा, व्यवहार या हाव-भाव का अपमान करने या उसे उकसाने का प्रयास करने से संबंधित है।
अपने तीन ओवर्स में झटके तीन विकेट
दूसरे टी20 मैच में कॉर्बिन बॉश बल्ले से कोई कमाल भले ही ना दिखा सके लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने अपने तीन ओवर्स में सिर्फ 20 रन देने के साथ तीन विकेट हासिल किए। कॉर्बिन बॉश ने बेन ड्वार्शुइस के अलावा मिचेल मार्श और एडम जम्पा को भी अपना शिकार बनाया। वहीं अब दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का तीसरा और निर्णायक टी20 मुकाबला 16 अगस्त को केर्न्स के कैजलीज स्टेडियम में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें
तिलक वर्मा को आईसीसी रैंकिंग में बिना खेले फायदा, टिम डेविड को जबरदस्त उछाल
एशिया कप में नजर नहीं आएंगे पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी, PCB लेगा जल्द बड़ा फैसला