1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CPL 2025: पोलार्ड की टीम ने रचा इतिहास, 5वीं बार जीता खिताब, ऐसा करने वाली दुनिया की चौथी टीम बनी

CPL 2025: पोलार्ड की टीम ने रचा इतिहास, 5वीं बार जीता खिताब, ऐसा करने वाली दुनिया की चौथी टीम बनी

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Sep 22, 2025 10:09 am IST,  Updated : Sep 22, 2025 10:12 am IST

कैरेबियन प्रीमियर लीग में नया इतिहास बन गया है। त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 5वीं बार CPL का खिताब जीत लिया है। त्रिनबागो ने फाइनल में गयाना अमेजन वॉरियर्स को 3 विकेट से मात दी।

CPL 2025- India TV Hindi
CPL 2025 Image Source : @TKRIDERS

CPL 2025 Final: वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर कायरन पोलार्ड की टीम ने कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL 2025 में कमाल कर दिया है। पोलार्ड की टीम त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने CPL 2025 का खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया है। गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए फाइनल में  निकोलस पूरन की कप्तानी वाली त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने गयाना अमेजन वॉरियर्स को हराकर 5वीं बार CPL का खिताब जीता। इससे पहले त्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम 2015, 2017, 2018, 2020 और 2023 में भी चैंपियन बनी थी। त्रिनबागो नाइट राइडर्स CPL में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम है। 

CPL का सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने वाली टीमें

  • त्रिनबागो नाइट राइडर्स - 5
  • जमैका तैलवाह - 3
  • बारबाडोस रॉयल्स - 2
  • गुयाना अमेजन वॉरियर्स - 1 
  • सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स - 1 
  • सेंट लूसिया किंग्स - 1

त्रिनबागो नाइट राइडर्स T20 लीग क्रिकेट के इतिहास में 5 खिताब जीतने वाली दुनिया की चौथी टीम है। इससे पहले IPL में मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और BBL में पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम 5 खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। 

त्रिनबागो ने दिखाया बेहतर खेल

फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी। टीम की ओर से इफ्तिखार अहमद ने सबसे ज्यादा 30 रनों की पारी खेली। बेन मैकडरमोट ने 28 जबकि प्रेटोरियस ने 25 रनों का योगदान दिया। त्रिनबागो की ओर से गेंदबाजी में सौरभ नेत्रवलकर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। वहीं, अकील हुसैन ने 2 विकेट अपने नाम किए। आंद्रे रसेल और उस्मान तारिक को एक-एक सफलता मिली।

131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिनबागो नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने बेहतर खेल दिखाया। टीम ने 7 विकेट खोकर 2 ओवर बाकी रहते हुए मैच अपने नाम करते हुए खिताब पर कब्जा कर लिया। सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने 26 और कोलिम मुनरो ने 23 रन बनाए। वहीं, सुनील नरेन ने 22 और कायरन पोलार्ड ने 21 रनों का योगदान दिया। 

यह भी पढ़ें:

भारत से करारी शिकस्त मिलने पर पाक कप्तान ने रोया दुखड़ा, बताया कहां हारा पाकिस्तान?

टीम इंडिया का घर से ज्यादा विदेश में बज रहा डंका, पाकिस्तान की हार से ईडन गार्डन्स पीछे छूटा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल