CPL 2025 Points Table: कैरेबियाई धरती पर इन दिनों कैरेबियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आयोजन किया जा रहा है। CPL 2025 में अब तक 12 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बने हुए हैं। इस सीजन एंटीगुआ की कप्तानी इमाद वसीम कर रहे हैं। वहीं बारबाडोस रॉयल्स की टीम अभी तक पॉइंट्स टेबल में अपना खाता नहीं खोल पाई है।
एंटीगुआ और बारबुडा की टीम के पास हैं सबसे ज्यादा पॉइंट
एंटीगुआ और बारबुडा की टीम ने इस सीजन अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें 3 में जीत मिली है और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच का नतीजा नहीं निकला है। 7 अंकों के साथ उनकी टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। दूसरे नंबर पर इमरान ताहिर की टीम गुयाना अमेजन वॉरियर्स है। उन्होंने इस सीजन अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्हें जीत मिली है। उनके खाते में फिलहाल 4 अंक है।
पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है निकोलस पूरन की टीम
निकोलस पूरन की कप्तानी वाली ट्रिनबागो नाईट राइडर्स की टीम 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर मौजूद है। ट्रिनबागो ने इस सीजन अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 2 में जीत मिली है और एक में हार का सामना करना पड़ा है। जेसन होल्डर की सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स और सेंट लुसिया किंग्स की टीम के पास भी 4-4 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट की वजह से उनकी टीम सेंट किट्स चौथे और सेंट लुसिया की टीम पांचवें नंबर पर है।
बारबाडोस रॉयल्स को अभी भी है पहले जीत की तलाश
रोवमन पॉवेल की कप्तानी वाली बारबाडोस रॉयल्स ने इस सीजन अब तक 3 मुकाबले खेले हैं और सभी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। बारबाडोस की टीम का अगला मुकाबला 29 अगस्त को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स से होगा। उनकी टीम उस मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोलना चाहेगी।
यह भी पढ़ें
पाकिस्तान के जिस खिलाड़ी ने टीम इंडिया के खिलाफ खेली मैच जिताऊ पारी, PCB ने उसी की कर दी छुट्टी
The Hundred: इस टीम ने सीधे फाइनल में मारी एंट्री, Points Table में पहले नंबर पर रहना पक्का