1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया टेस्ट टीम ऑफ द ईयर का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, 3 भारतीय को मिली जगह

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया टेस्ट टीम ऑफ द ईयर का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, 3 भारतीय को मिली जगह

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Dec 30, 2025 03:47 pm IST,  Updated : Dec 30, 2025 03:51 pm IST

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साल 2025 के लिए टेस्ट टीम ऑफ द ईयर का ऐलान किया है। 11 खिलाड़ियों की टीम में 3 भारतीय को जगह मिली है, जिसमें शुभमन गिल का नाम भी शामिल है।

Temba Bavuma & Jasprit Bumrah- India TV Hindi
टेम्बा बावुमा & जसप्रीत बुमराह Image Source : AP

Test Team Of The Year: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साल 2025 के अंत होने से पहले टेस्ट टीम ऑफ द ईयर का ऐलान किया है। इस टीम के लिए उन्होंने साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीताने वाले कप्तान टेंबा बावुमा को कप्तानी सौंपी है। बावुमा की कप्तानी में ही साउथ अफ्रीका ने इस साल भारतीय सरजमीं पर 2-0 से टेस्ट सीरीज जीता था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2025 में भारत के कुल 3 भारतीयों को शामिल किया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के चार खिलाड़ी को जगह मिली है। वहीं इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के 2-2 खिलाड़ी शामिल हैं।

केएल राहुल और ट्रैविस हेड को मिली ओपनर के तौर पर जगह

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस टीम में ओपनर के तौर पर केएल राहुल और ट्रैविस हेड को भी जगह मिली है। केएल राहुल ने 2025 में 10 मैचों की 19 पारियों में 45.16 की औसत के साथ 813 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक लगाए। वहीं ट्रैविस हेड की बात करें तो, उन्होंने इस साल 21 पारियों में 40.85 की औसत के साथ 817 रन बनाए हैं। हेड इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में भी बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

मिडिल ऑर्डर में इन तीन खिलाड़ियों को किया शामिल

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मिडिल ऑर्डर में इंग्लैंड के अनुभवी दिग्गज बल्लेबाज जो रूट के साथ भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और साउथ अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेंबा बावुमा को टीम में जगह दी है। टेम्बा बावुमा की कप्तानी में ही साउथ अफ्रीका ने इस साल WTC का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इस साल रूट ने टेस्ट में 50.31 की औसत के साथ  805 रन, शुभमन गिल ने 70.21 की औसत से 983 रन बनाए हैं। वहीं बावुमा ने 51.66 की औसत से इस साल 310 रन बनाए हैं। भारतीय कप्तान इस साल सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

बेन स्टोक्स इस टीम में एकमात्र ऑलराउंडर

इस टीम में विकेटकीपर के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी को जगह मिली है। कैरी ने इस साल टेस्ट में 11 मैचों में 47.93 की औसत से 767 रन बनाए हैं। वहीं विकेट के पीछे उन्होंने 44 कैच पकड़े हैं और 5 स्टंपिंग की है। वहीं इस टीम में बेन स्टोक्स उनके एकमात्र ऑलराउंडर हैं। स्टोक्स ने इस साल टेस्ट में 496 रन बनाए हैं और 33 विकेट लिए हैं।

बॉलिंग डिपार्टमेंट में बुमराह सहित ये खिलाड़ी शामिल

टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2025 के तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में मिचेल स्टार्क के साथ भारत के जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के ही स्कॉट बोलैंड को जगह मिली है। वहीं साउथ अफ्रिका के साइमन हार्मर इस टीम में एकमात्र स्पिनर हैं। मिचेल स्टार्क ने 2025 में टेस्ट में सबसे ज्यादा 55 विकेट चटकाए हैं। जसप्रीत बुमराह ने 2025 में 14 पारियों में 31 विकेट लिए हैं। वहीं स्कॉट बोलैंड ने 12 पारियों में 32 विकेट चटकाए। साइमन हार्मर ने इस साल 8 पारियों में 30 विकेट चटकाए। उन्होंने भारत दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था। रवींद्र जडेजा ने इस साल 63.66 की औसत से 764 रन बनाने के साथ बॉलिंग में 25 विकेट भी लिए हैं। लेकिन उन्हें 12वें खिलाड़ी के तौर पर टीम में जगह मिली है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2025- केएल राहुल, ट्रैविस हेड, जो रूट, शुभमन गिल, टेंबा बावुमा (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, मिचेल स्टार्क, जसप्रीत बुमराह, स्कॉट बोलैंड, साइमन हार्मर

रवींद्र जडेजा- 12वें खिलाड़ी

यह भी पढ़ें 

IND vs NZ: 11 जनवरी को पहला मुकाबला, आखिर कब होगा टीम इंडिया का ऐलान?

स्मृति मंधाना एक और बड़े कीर्तिमान के बिल्कुल करीब, शुभमन गिल भी छूट जाएंगे पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल