1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह ने पहनी इतनी महंगी शर्ट, कीमत कर देगी हैरान

क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह ने पहनी इतनी महंगी शर्ट, कीमत कर देगी हैरान

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Dec 04, 2022 02:23 pm IST,  Updated : Dec 04, 2022 02:23 pm IST

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे समय से इंजरी के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट ने बवाल मचा दिया है।

Jasprit Bumrah- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह Image Source : INSTAGRAM

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) लंबे समय से जर्जा का विषय बने हुए हैं। वह एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। भारतीय गेंदबाजी यूनिट को पिछले कुछ समय से जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। इंजरी की वजह से क्रिकेट से दूर बुमराह अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इस बार बुमराह न तो क्रिकेट और न ही अपनी इंजरी के कारण जर्जा में हैं, बल्कि इस दफा बुमराह की टी शर्ट ने सबका ध्यान अपमी ओर खींचा है।

बुमराह की शर्ट ने खींचा ध्यान

दरअसल बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में बुमराह ने एक सफेद रंग की शर्ट पहनी है। फोटो के साथ बुमराह ने पंजाबी में कैप्शन दिया है। इस कैप्शन से ज्यादा लोग उनके शर्ट को लेकर जर्जा कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह ने जो शर्ट पहनी है उसकी कीमत ने सभी को होश उड़ा दिए हैं। इस शर्ट की कीमत 112,768 रुपए हैं। यह शर्ट बलेनसिएज नाम के एक ब्रांड का है। इस शर्ट पर अंग्रेजी में बलेनसिएज लिखा हुआ है। फैंस को शर्ट पर लिखे ब्रांड के नाम से इसकी कीमत की जानकारी मिली। यू तो क्रिकेट लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं, बुमराह के लिए भी इतनी महंगी शर्ट पहनना कोई नई बात नहीं है। फैंस इस शर्ट के अलावा उनकी इंजरी को लेकर भी ट्रोल कर रहे हैं।

इंजरी ने करवाया ट्रोल

जसप्रीत बुमराह के इस साल एशिया कप इंजरी के कारण नहीं खेल सके थे। हालांकि एशिया कप के बाद बुमराह ने वापसी लेकिन वर्ल्ड कप से ठीक पहले वह फिर से चोटिल हो गए, जिस वजह से वह फिर से टीम से बाहर हो गए और वर्ल्ड कप में नहीं जा सके। वर्ल्ड कप के दौरान फैंस ने उन्हें आईपीएल को लेकर भी ट्रोल किया था। फैंस के अनुसार बुमराह सिर्फ आईपीएल के दौरान फिट रहते हैं, इंटरनेशनल क्रिकेट में वह चोटिल हो जाते हैं। वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम को बुमराह की कमी खली। सेमीफाइनल में टीम एक भी विकेट न ले सकी और टीम को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल