1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फाइनल खत्म होने से पहले ही इस खिलाड़ी के पीछे पड़े फैंस, CSK की टीम से बाहर करने की उठी मांग

फाइनल खत्म होने से पहले ही इस खिलाड़ी के पीछे पड़े फैंस, CSK की टीम से बाहर करने की उठी मांग

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : May 29, 2023 11:13 pm IST,  Updated : May 30, 2023 06:17 am IST

फाइनल मुकाबला खत्म होने से पहले ही सीएसके के एक खिलाड़ी को सोशल मीडिया पर जमकर बुरा भला सुनना पड़ रहा है।

Chennai Super Kings- India TV Hindi
Chennai Super Kings Image Source : PTI

IPL 2023: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस के सामने महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स है। इस मैच में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 214 रन लगा दिए। इस मैच में सीएसके के एक गेंदबाज को जमकर मार पड़ी। जिसके चलते उसे अब सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

सीएसके का ये गेंदबाज हो रहा ट्रोल

सीएसके के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर गुजरात की टीम ने आईपीएल इतिहास में फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। वहीं सीएसके के स्टार तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे को जमकर रन पड़े। देशपांडे को उनके 4 ओवर कोटे में 56 रन पड़े। वहीं वो एक भी विकेट ले पाने में कामयाब नहीं हो पाए। इसी के चलते देशपांडे को सीएसके के फैंस सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कई फैंस उनको सीएसके छोड़ने तक की सलाह दे रहे हैं।

जमकर बरसे गुजरात के बल्लेबाज

सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके को 215 रनों का लक्ष्य दिया है। इस दौरान साई सुदर्शन ने 96 रन और रिद्धिमान साहा ने 54 रन बनाए। इसके अलावा शुभमन गिल ने 39 रनों की पारी खेली। वहीं सीएसके की ओर से मथिसा पथिराना ने 2 विकेट हासिल किए। दोनों टीमों का इस साल प्रदर्शन शानदार रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस को हराकर यहां पहुंची हैं। वहीं गुजरात टाइटंस ने दूसरे क्वालीफायर में मुंबई के खिलाफ मैच जीता और फाइनल में अपनी जगह बनाई।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल