तीन मैचों में अब तक सीएसके यानी चेन्नई सुपरकिंग्स को हार मिली है। पांच बार की चैंपियन टीम के लिए पिछले कुछ साल अच्छे नहीं गए हैं, इस बार भी ऐसी ही कुछ शुरुआत हुई है। सीएसके अब तक अकेली ऐसी टीम है, जो तीन मैच खेलकर भी अंक तालिका में अपना खाता नहीं खोल पाई है। इस बीच टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है, जो उसके फैंस को कुछ राहत दे सकती है।
डेवाल्ड ब्रेविस की अगले मैच में हो सकती है वापसी
रुतुराज गायकवाड की कप्तानी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अपने तीन मैच खेल चुकी है। रविवार को हुए मैच में उसे आरसीबी से भी हार का सामना करना पड़ा है। टीम को खाता खुलने का इंतजार है। इस बीच टीम अब करीब छह दिनों तक कोई मैच नहीं खेलेगी। यानी उसके खिलाड़ियों के पास आराम करने और अपनी तैयारी करने का पर्याप्त वक्त है। इस बीच अच्छी खबर ये है कि टीम के धाकड़ खिलाड़ी अगले मैच में वापसी कर सकता है। हम बात कर रहे हैं डेवाल्ड ब्रेविस की। डेवाल्ड ब्रेविस टीम के साथ हैं, लेनिक साइड स्ट्रेन की वजह से वे एक भी मैच खेल नहीं पाए हैं। लेकिन टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने उम्मीद जताई है कि अगले मुकाबले में ब्रेविस खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
अब 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम
सीएसके की टीम अपना अगला मुकाबला 11 अप्रैल को खेलेगी। जब उसे दिल्ली कैपिटल्स से अपने घर पर मैच खेलना है। सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का कहना है कि अब अगले मैच के लिए काफी वक्त है और टीम ब्रेविस के आने का इंतजार कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले मैच के लिए ब्रेविस उपलब्ध हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो टीम अपने प्लान के मुताबिक मैदान में उतरेगी।
साल 2025 में रिप्लेसमेंट के तौर पर आए, टीम ने कर लिया रिटेन
इस बीच पता चला है कि ब्रेविस मैदान पर उतरकर थ्रोडाउन की प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसमें उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। आईपीएल 2025 के बीच में ब्रेविस सीएसके में शामिल हुए थे। हालांकि टीम का सीजन तो बहुत खराब गया था, लेकिन ब्रेविस ने अपनी कुछ पारियों से सभी का ध्यान खींचा था। उन्होंने छह पारियों में 225 रन बनाए थे, इसमें उनका स्ट्राइक रेट 180 का रहा था। इसके बाद टीम ने उन्हें साल 2026 के लिए रिटेन करने का काम किया था। हालांकि इस साल के पहले मैच से पहले पता चला कि ब्रेविस अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हैं, इसलिए उन्होंने तीन मैच मिस कर दिए। अब अगर उनकी वापसी होती है तो टीम की बल्लेबाजी और मजबूत होगी। ब्रेविस आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, वे टीम के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें
IPL 2026 Points Table: किस टीम ने मारी अंक तालिका में बाजी, 3 टीमों का नहीं खुला खाता
RCB vs CSK Score: चेन्नई को मिली सीजन की तीसरी हार, RCB ने 43 रनों से जीता मैच