CSK vs PBKS: IPL 2024 का 49वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। रुतुराज गायकवाड़ ने 62 रनों की पारी खेलकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया। पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से जीता मुकाबला। टीम ने 18वे ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो ने 46 रनों और रिली रोसो ने 43 रनों की पारियां खेलकर टीम को जीत दिलवाई।
CSK vs PBKS मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें
पंजाब किंग्स की टीम ने इस मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया है। टीम ने 18वे ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो ने 46 रनों और रिली रोसो ने 43 रनों की पारियां खेलकर टीम को जीत दिलवाई।
पंजाब किंग्स की टीम ने 16 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज 33 रनों की साझेदारी बनाकर खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए 24 गेंदों में 17 रनों की जरूरत है।
पंजाब किंग्स की टीम ने 14 ओवर के बाद 135 रन बनाए हैं। शशांक सिंह 13 रन और सैम करन 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब किंग्स की टीम को जीत के लिए 36 गेंदों में 28 रन चाहिए।
पंजाब किंग्स के बल्लेबाज रिली रोसो 43 रन बनाकर आउट हो गए हैं। शशांक सिंह के साथ सैम करन क्रीज पर आए हैं। टीम ने 12 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं।
पंजाब किंग्स की टीम ने 10 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं। शशांक सिंह 1 रन और रिली रोसो 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए 60 गेंदों में 67 रनों की जरूरत है।
पंजाब किंग्स के बल्लेबाज जॉनी बायरस्टो 46 रन बनाकर आउट हो गए हैं। टीम की ओर से शशांक सिंह क्रीज पर आए हैं। टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 84 रन है।
पंजाब किंग्स की टीम ने 8 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं। टीम की लिए दोनों बल्लेबाज 54 रनों की साझेदारी बनाकर खेल रहे हैं।
पंजाब किंग्स की टीम ने पावरप्ले के दौरान 1 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज 34 रनों की साझेदारी बनाकर खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए 82 गेंदों में 109 रन चाहिए।
पंजाब किंग्स की टीम ने 4 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिए हैं। जॉनी बेयरस्टो 6 रन और रिली रोसो 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। टीम की ओर रिली रोसो क्रीज पर आए हैं। टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 27 रन है।
पंजाब किंग्स की टीम ने 2 ओवर के बाद 16 रन बना लिए हैं। टीम के लिए जॉनी बेयरस्टो 5 रन और प्रभसिमरन सिंह 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पंजाब किंग्स की पारी शुरू हो गई है। टीम की ओर से जॉनी बेयरस्टो और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर आए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने गेंदबाजी के लिए दीपक चाहर को भेजा है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 163 रनों का लक्ष्य दिया है। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। पारी की आखिरी गेंद में एम एस धोनी 14 रन बनाकर रन आउट हो गए। रुतुराज गायकवाड़ ने 62 रनों की पारी खेलकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया। पंजाब किंग्स को जीत के लिए 120 गेंदों में 163 रनों की जरूरत है।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपना छठा विकेट भी गंवा दिया है। मोइन अली 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। टीम की ओर डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। टीम ने 19 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन बना लिए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ 62 रन बनाकर आउट हो गए हैं। टीम की ओर एम एस धोनी क्रीज पर आए हैं। टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन है।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वहीं मोइन अली 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 131 रन है।
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज समीर रिज़वी 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम के लिए रुतुराज गायकवाड़ 44 रन और मोइन अली 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 14 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 95 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज 26 रनों की साझेदारी बनाकर खेल रहे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 12 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान 83 रन बना लिए हैं। समीर रिज़वी ने 11 रन और रुतुराज गायकवाड़ 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज रवींद्र जडेजा 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं। समीर रिज़वी क्रीज पर मौजूद हैं। टीम ने 10 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 9वें ओवर में 2 विकेट गंवा दिए हैं। हरप्रीत बरार ने शिवम दुबे को भी पवेलियन भेज दिया है। रुतुराज गायकवाड़ के साथ रवींद्र जडेजा क्रीज पर आए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। टीम की ओर से शिवम दुबे क्रीज पर आए हैं। टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 65 रन है।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 8 ओवर के बाद 64 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज 64 रनों की साझेदारी बनाकर अपनी टीम को एक बड़े स्कोर की ओर ले रहा हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पावरप्ले के दौरान 55 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ 25 रन और अजिंक्य रहाणे 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम 9.17 के मौजूदा रन रेट के साथ खेल रही है।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 4 ओवर के बाद 23 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज 23 रनों की साझेदारी बनाकर टीम के लिए खेल रहे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 2 ओवर के बाद 14 रन बना लिए हैं। टीम के लिए अजिंक्य रहाणे 3 रन और रुतुराज गायकवाड़ 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी शुरू हो गई है। टीम के लिए रुतुराज गायकवाड़ और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर आए हैं। पंजाब किंग्स ने गेंदबाजी के लिए कगिसो रबाडा को भेजा है।
प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, ऋषि धवन, विधाथ कावेरप्पा, हरप्रीत सिंह भाटिया।
समीर रिज़वी, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, शेख रशीद, प्रशांत सोलंकी।
जॉनी बेयरस्टो, सैम करन (कप्तान), रिले रोसौव, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, रिचर्ड ग्लीसन, मुस्तफिजुर रहमान।
पंजाब किंग्स ने टॉस जीत लिया है। कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। थोड़ी ही देर में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज क्रीज पर आएंगे।
चेन्नई में आज तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा। ओस भूमिका निभा सकती है और इस तरह दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा होगा।
एमए चिदंबरम स्टेडियम अपनी धीमी पिच के लिए जाना जाता है। इस सीजन में, एक मैच को छोड़कर, यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा रहा है। स्पिनरों को इस मैच में पिच से मदद मिलने की उम्मीद है। पेसर्स को धीमे और वाइड यॉर्कर का इस्तेमाल करने की जरूरत होगी। बल्लेबाजों को पावरप्ले के ओवरों में फील्ड का फायदा उठाना
जॉनी बेयरस्टो, सैम करन (कप्तान), रिले रोसौव, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, ऋषि धवन, विधाथ कावेरप्पा, शिवम सिंह , प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह, नाथन एलिस, अथर्व तायदे, तनय त्यागराजन, लियाम लिविंगस्टोन, सिकंदर रजा, क्रिस वोक्स, हरप्रीत सिंह भाटिया, शिखर धवन।
अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना, समीर रिज़वी, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर , रचिन रवींद्र, अजय जादव मंडल, प्रशांत सोलंकी, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, आरएस हैंगरगेकर, महेश थीक्षाना, निशांत सिंधु, अरवेल्ली अवनीश, रिचर्ड ग्लीसन।
आईपीएल 2024 का 49वां मैच आज एमए चिदंबरम में खेला जाने वाला है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स आमने- सामने होंगी। थोड़ी ही देर में टॉस होने वाला है।
संपादक की पसंद