1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा, धोनी की कप्तानी में CSK ने किया बड़ा कमाल

IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा, धोनी की कप्तानी में CSK ने किया बड़ा कमाल

 Written By: Govind Singh
 Published : May 24, 2023 06:54 am IST,  Updated : May 24, 2023 06:57 am IST

CSK vs GT: सीएसके ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम को 15 रनों से हरा दिया। इसके के साथ सीएसके ने आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में जगह बना ली है।

CSK Team- India TV Hindi
CSK Team Image Source : PTI

Chennai Super Kings vs Gujarat Titans IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने गुजरात टाइटंस को 15 रनों से हराकर आईपीएल 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। इस मैच में सीएसके के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। इन प्लेयर्स की वजह से ही सीएसके की टीम 10वीं बार फाइनल में पहुंचने में सफल रही। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस को 172 रनों का टारगेट दिया, जिसके जबाव में गुजरात की टीम 157 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में सीएसके ने एक बड़ा कारनामा कर दिया है, जो वह इससे पहले आईपीएल में नहीं कर पाई थी। 

CSK की टीम ने किया कमाल 

इस मैच से पहले सीएसके और गुजरात टाइटंस के बीच तीन मुकाबले खेले गए थे और तीनों ही मैचों में गुजरात टाइटंस ने बाजी मारी थी। लेकिन आईपीएल के इतिहास में पहली बार सीएसके ने गुजरात के खिलाफ जीत दर्ज की है। वहीं, दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की आईपीएल में टारगेट का पीछा करते हुए ये चौथी हार है। आईपीएल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके की टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम ने प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। 

10वीं बार बनाई फाइनल में जगह

आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 14 सीजन खेले हैं, जिसमें से 12 बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है और 10 बार फाइनल में जगह बनाई है। सीएसके आईपीएल के इतिहास में पहली ऐसी टीम है, जिसमें 10 बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके की टीम ने 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। 

गुजरात को मिली हार 

इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जोकि बिल्कुल गलत साबित हुआ। इस मैच में सीएसके की तरफ से ओपनर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया। ऋतुराज गायकवाड़ ने 60 रन, डेवोन कॉन्वे ने 40 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 22 रनों की पारी खेली। इस खिलाड़ियों की वजह से ही सीएसके की टीम सम्मानजनक स्कोर बना पाई। वहीं, गुजरात के लिए शुभमन गिल ने ही 42 रनों की पारी खेल पाए। इसके अलावा ने राशिद खान ने 16 गेंदों में 30 रन बनाए। टीम के अन्य बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसी वजह से उन्हें 15 रनों से हार झेलनी पड़ी। 

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल