1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शाहिद अफरीदी ने भारत को कहा- दुश्मन देश, दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को फिर लताड़ा

शाहिद अफरीदी ने भारत को कहा- दुश्मन देश, दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को फिर लताड़ा

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : May 09, 2022 06:30 pm IST,  Updated : May 09, 2022 06:30 pm IST

शाहिद अफरीदी ने दानिश कनेरिया के आरोपों का जवाब देते हुए भारत को दुश्मन देश भी कहा। जिसके बाद दानिश ने एक बार फिर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को जमकर लताड़ा।

दानिश कनेरिया ने...- India TV Hindi
दानिश कनेरिया ने शाहिद अफरीदी पर जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था Image Source : ट्विटर

Highlights

  • शाहिद अफरीदी ने भारत को बताया दुश्मन देश
  • दानिश कनेरिया ने शाहिद अफरीदी को फिर लताड़ा
  • कनेरिया ने अफरीदी पर लगाए थे धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने हाल ही में अपने पूर्व साथी खिलाड़ी दानिश कनेरिया के आरोपों का जवाब दिया था। पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए दानिश के आरोपों को उन्होंने खारिज किया था और बातों-बातों में भारत को दुश्मन देश भी कह डाला था। इसी पर दानिश कनेरिया ने एक बार फिर अफरीदी को आड़े हाथों लेते हुए ट्विटर पर जमकर लताड़ा है। उन्होंने कहा है कि, भारत हमारा दुश्मन नहीं है बल्कि दुश्मन वह लोग हैं जो धर्म के नाम पर लोगों को भड़काते हैं।

दरअसल हाल ही में दानिश कनेरिया ने भारतीय मीडिया से बात करते हुए शाहिद अफरीदी के ऊपर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि, अफरीदी ने उनके साथ हिंदू होने के कारण कई बार दुर्व्यवहार किया था और उनके ऊपर इसलाम धर्म अपनाने का दवाब भी डाला था। सोमवार को करीब 11 बजे दिन में भी दानिश ने ऐसा ही ट्वीट किया और लिखा कि,"जब मैंने जबरन धर्म परिवर्तन करवाने के खिलाफ आवाज उठाई तो करियर बर्बाद करने की धमकी दी गई।"

अफरीदी ने भारत को कहा दुश्मन देश

दानिश कनेरिया के आरोपों का जवाब देते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा था कि,"वह (कनेरिया) मेरे भाई की तरह था। हम काफी समय तक साथ खेले। वह खुद के कैरेक्टर को एक बार देखे। वह मेरे ऊपर यह आरोप घटिया पब्लसिटी और पैसा कमाने के लिए लगा रहा है। अगर मेरा व्यवहार खराब था तो उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से क्यों नहीं शिकायत की। वह हमारे दुश्मन देश को इंटरव्यू दे रहे हैं जिससे हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचेगी।"

इसी का जवाब देते हुए सोमवार को दानिश कनेरिया ने ट्विटर पर उस वेबसाइट का लिंक शेयर किया जिसको इंटरव्यू देते हुए अफरीदी ने जवाब दिया था। दानिश ने उन्हें टैग करते हुए लिखा कि,"भारत हमारा दुश्मन नहीं है। हमारे दुश्मन वह लोग हैं जो लोगों को धर्म के नाम पर भड़काते हैं। अगर आप भारत को अपना दुश्मन समझते हैं तो कभी भी भारतीय मीडिया चैनल पर मत जाइएगा। @SAfridiOfficial"

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल