1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup: रेप केस में फंसने वाले गुनाथिलका की एक और शर्मनाक हरकत आई सामने!

T20 World Cup: रेप केस में फंसने वाले गुनाथिलका की एक और शर्मनाक हरकत आई सामने!

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Nov 11, 2022 11:17 pm IST,  Updated : Nov 11, 2022 11:17 pm IST

T20 World Cup: श्रीलंका के क्रिकेटर दनुष्का गुनाथिलका को सिडनी पुलिस ने 6 नवंबर को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था।

Danushka Gunathilaka- India TV Hindi
दनुष्का गुनाथिलका Image Source : AP

T20 World Cup: श्रीलंका के क्रिकेटर दनुष्का गुनाथिलका को सिडनी पुलिस ने 6 नवंबर को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। 31 साल के सलामी बल्लेबाज को श्रीलंका के इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए आखिरी ग्रुप मुकाबले के बाद हिरासत में लिया गया। इसकी वजह से श्रीलंकाई टीम को अपने इस खिलाड़ी के बगैर स्वदेश लौटना पड़ा। अब रिपोर्ट में गुनाथिलका की एक और शर्मनाक हरकत सामने आई है।

दनुष्का गुनाथिलका की एक और शर्मनाक हरकत का खुलासा

श्रीलंका के क्रिकेटर दनुष्का गुनाथिलका ने कथित यौन उत्पीड़न के दौरान पीड़िता का बार-बार गला दबाने की कोशिश की। मीडिया रिपोर्टों में पुलिस दस्तावेजों के हवाले से यह बात कही गई है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि दो नवंबर को सिडनी के रोज बे स्थित उसके घर में उसका चार बार यौन उत्पीड़न किया गया। गुनाथिलका टी20 विश्व कप में खेलने के लिए श्रीलंकाई टीम के साथ यहां आ रखा था। 31 वर्षीय गुणतिलका को बाद में गिरफ्तार कर दिया गया था। श्रीलंका के बाकी खिलाड़ी सुपर 12 से बाहर होने के बाद स्वदेश लौट गए थे।

तीन बार दबाया था गला

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि गुनाथिलका ने यौन उत्पीड़न के दौरान तीन बार उसका गला दबाने की कोशिश की। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट में पुलिस दस्तावेजों के हवाले से कहा गया है, ‘‘शिकायतकर्ता ने आरोपी की कलाई पकड़कर उसका हाथ हटाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसका गला जोर से दबा दिया था। शिकायतकर्ता को अपनी जान को खतरा लगने लगा था।’’

हारकर बाहर हुई इंग्लैंड की टीम

गौरतलब है कि श्रीलंकाई टीम इंग्लैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। गुनाथिलका ने पहले दौर में नामीबिया के खिलाफ खेला था और वह खाता खोले बिना आउट हो गया। इसके बाद चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। श्रीलंकाई टीम ने सुपर 12 चरण के लिए क्वालीफाई किया लेकिन गुप एक में चौथे स्थान पर रही।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल