1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेविड वॉर्नर ने शराब पीकर ड्राइव करने का जुर्म कबूला, 18 अगस्त को अब सुनाई जाएगी सजा; हो सकती है जेल

डेविड वॉर्नर ने शराब पीकर ड्राइव करने का जुर्म कबूला, 18 अगस्त को अब सुनाई जाएगी सजा; हो सकती है जेल

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 22, 2026 01:16 pm IST,  Updated : Jul 22, 2026 01:16 pm IST

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के जुर्म को कबूल लिया है, जिसके बाद अब उनपर जेल की सजा होने का भी खतरा मंडरा रहा है, जिसमें 18 अगस्त को इस मामले में उन्हें सजा सुनाई जाएगी।

David Warner- India TV Hindi
डेविड वॉर्नर Image Source : AFP

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी डेविड वॉर्नर एकबार फिर से बड़े विवाद में फंसते हुए दिख रहे हैं, जिसमें इस बार उनको जेल की भी हवा खानी पड़ सकती है। डेविड वॉर्नर जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद फ्रेंचाइजी टी20 लीग्स में खेलने में फैसला लिया वह साल 2026 में जब पाकिस्तान सुपर लीग के सीजन में खेल रहे थे उसमें ईस्टर के दौरान वह वापस ऑस्ट्रेलिया लौटे, जिसमें उनको वहां पर पुलिस ने जब कार ड्राइव करते समय चेक करने के लिए रोका तो वॉर्नर ने शराब पी हुई थी। अब वॉर्नर ने इस मामले में कोर्ट के सामने अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है, जिसमें उनको जेल की भी सजा हो सकती है। इस मामले में कोर्ट 18 अगस्त को सजा सुनाएगी।

वॉर्नर के खून में शराब कानूनी सीमा से दोगुनी अधिक थी

डेविड वॉर्नर पीएसएल 2026 में सीजन के बीच में मिले ब्रेक के दौरान ईस्टर पर घर लौटे थे, जिसमें कार ड्राइव करते समय पुलिस ने उन्हें रोका था। इस मामले को लेकर क्रिकइंफो की खबर के अनुसार 21 जुलाई को वॉर्नर को वेवरली लोकल कोर्ट में पेश होने की जरूरत नहीं थी, लेकिन उनके वकील बॉबी हिल ने कहा कि बल्लेबाज ने ईस्टर संडे को मिड-रेंज में शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप स्वीकार कर लिया है। हिल ने बताया कि दोनों पक्ष फैक्ट्स पर चर्चा कर रहे हैं। वॉर्नर 5 अप्रैल को सिडनी के पूर्वी इलाके में सड़क किनारे हुए टेस्ट में शराब पीकर ड्राइव में पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद जब उन्हें दूसरे टेस्ट के लिए मारौबरा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, तो डेविड वॉर्नर का रीडिंग 0.104 आया जो खून में शराब की कानूनी सीमा से दोगुना से भी अधिक था। वॉर्नर को 18 अगस्त को अब इस मामले में सजा सुनाई जाएगी, जिसमें उनको कम से कम छह महीने के लिए ड्राइविंग करने पर रोक लगा दी जाएगी तो वहीं 2200 ऑस्ट्रेलियन डॉलर तक का जुर्माना और अधिक से अधिक 9 महीने की जेल की सजा हो सकती है।

सिडनी थंडर की कप्तानी जाने का मंडराया खतरा

शराब पीकर गाड़ी चलाने का जुर्म कबूल करने के बाद अब बिग बैश लीग में डेविड वॉर्नर को सिडनी थंडर की कप्तानी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। उनकी गिरफ्तारी के बाद क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स के मुख्य कार्यकारी ली जर्मन ने कहा कि ये आरोप निश्चित रूप से चिंताजनक हैं और हम इन्हें बहुत गंभीरता से लेते हैं। क्रिकेट NSW में हम सुरक्षित ड्राइविंग के पक्षधर हैं, शराब पीकर गाड़ी चलाने के नहीं। बता दें किए साल 2024 में डेविड वॉर्नर को सिडनी थंडर की कप्तानी मिली थी जब साल 2018 में बॉल-टैम्परिंग स्कैंडल में उनकी भूमिका होने पर लगे लीडरशिप बैन को हटाने का फैसला लिया गया था।

ये भी पढ़ें

अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका, हशमतुल्लाह शाहिदी ने वनडे कप्तानी छोड़ने का लिया फैसला

BCCI का बड़ा ऐलान, जानबूझकर नो-बॉल फेंकी तो पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज, घरेलू क्रिकेट में कई नियम बदले

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल