1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PSL के प्रेस कॉन्फ्रेंस में डेविड वॉर्नर को आया गुस्सा, शाहीन अफरीदी और बाकी पाक प्लेयर्स पर भड़के

PSL के प्रेस कॉन्फ्रेंस में डेविड वॉर्नर को आया गुस्सा, शाहीन अफरीदी और बाकी पाक प्लेयर्स पर भड़के

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 26, 2026 07:47 am IST,  Updated : Mar 26, 2026 07:49 am IST

David Warner Video: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले 25 मार्च को सभी टीमों के कप्तान मीडिया के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वॉर्नर को पाक प्लेयर्स पर गुस्सा आया।

PSL Press Confrence- India TV Hindi
पाकिस्तान सुपर लीग प्रेस कॉन्फ्रेंस Image Source : X/SCREENGRAB

David Warner Video Press Confrence: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का आगाज 26 मार्च से हो रहा है। टूर्नामेंट का आगाज होने से पहले 25 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें सभी टीमों के कप्तान मौजूद थे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल मच गया। इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में किया गया था। इस दौरान कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने वहां मौजूद बाकी प्लेयर्स को डांट लगा दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

डेविड वॉर्नर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आया गुस्सा

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डेविड वॉर्नर बाकी कप्तानों के हरकतों को देखकर नाराज हो गए। दरअसल इस PC में जब वॉर्नर एक सवाल का जवाब दे रहे थे, तभी पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी, सऊद शकील और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन आपस में बातचीत कर रहे थे। इससे वॉर्नर का ध्यान भटक रहा था। इस वजह से उन्हें काफी गुस्सा आ गया और उन्होंने बीच में ही बाकी के प्लेयर्स को टोकते हुए कहा कि क्या हो रहा है जेंटलमैन? माफ कीजिए, यहां कुछ स्कूल के बच्चे बैठे हुए हैं।

PSL 2025 में डेविड वॉर्नर का प्रदर्शन रहा था शानदार

डेविड वॉर्नर के PSL करियर को लेकर बात करें तो उन्होंने इस लीग में 2025 में अपना डेब्यू किया था और 11 मैचों में 368 रन बनाए थे। उनकी कप्तानी में कराची किंग्स ने लीग स्टेज में तीसरा स्थान हासिल किया था, हालांकि एलिमिनेटर मुकाबले में उन्हें लाहौर कलंदर्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अब PSL 2026 में वॉर्नर एक बार फिर कराची किंग्स की अगुवाई करते नजर आएंगे। टीम इस बार बेहतर प्रदर्शन कर खिताब जीतने की कोशिश करेगी। अब इस सीजन वॉर्नर और उनकी टीम कैसा प्रदर्शन करती है ये देखने वाली बात होगी।

26 मार्च से हो रहा है PSL 2026 का आगाज

PSL 2026 का आगाज 26 मार्च से होने वाला है। इस सीजन का पहला मैच लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद के किंग्समेन के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद किंग्समेन की कप्तानी इस सीजन मार्नस लाबुशेन करेंगे। वहीं लाहौर कलंदर्स की टीम शाहीन अफरीदी की कप्तानी में खेलती हुई दिखेगी। लाहौर की टीम इस सीजन खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

यह भी पढ़ें

'मैं भी इंसान हूं, मुझसे भी गलतियां होंगी'- IPL 2026 से पहले पृथ्वी शॉ ने क्यों दिया ऐसा बयान

IPL 2026: पैट कमिंस की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, SRH के कप्तान ने खुद किया खुलासा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल