1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेविड वार्नर नए शिखर पर, नीदरलैंड्स के खिलाफ किया बड़ा कारनामा

डेविड वार्नर नए शिखर पर, नीदरलैंड्स के खिलाफ किया बड़ा कारनामा

 Published : Oct 25, 2023 05:02 pm IST,  Updated : Oct 25, 2023 05:02 pm IST

AUS vs NED David Warner : डेविड वार्नर ने आज नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी की और नए नए कीर्तिमान रचने का काम किया। उन्होंने पहले अपना अर्धशतक पूरा किया और कुछ ही देर बाद सेंचुरी भी बनाने में कामयाब हो गए।

David Warner - India TV Hindi
David Warner Image Source : GETTY

AUS vs NED David Warner : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर आईसीसी विश्व कप के शुरू होते ही धमाकेदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनके बल्ले से एक से बढ़कर एक पारियां आ रही हैं। वनडे विश्व कप में आज ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला जारी है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। जब डेविड वार्नर और मिचेल मार्श बल्लेबाजी के लिए उतरे तो मार्श जल्दी ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद उनकी स्टीव स्मिथ के साथ 100 से ज्यादा रन की पार्टनरशिप डेविड वार्नर ने की। इसके बाद डेविड वार्नर ने मार्नस लाबुशेन के साथ मिलकर भी अपनी टीम को आगे ले जाने का काम किया। इस बीच वार्नर ने खुद भी एक कीर्तिमान रच दिया। पहले वार्नर ने अपना शतक पूरा किया और इसके बाद सेंचुरी तक पहुंच गए। उन्होंने पिछले ही मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भी शतक लगाया था, अब वे उन प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने वने विश्व कप में बैक टू बैक दो शतक लगाए हैं। 

डेविड वार्नर ने नौवीं बार खेली अपनी टीम के लिए विश्वकप में 50 प्लस रन की पारी  

डेविड वार्नर ने पहले तो नीदरलैंड्स के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद शतक की ओर से निकल गए। ये उनकी वनडे विश्व कप के इतिहास में 9वीं 50 रन से ज्यादा की पारी है। अगर केवल ऑस्ट्रेलिया की ही बात करें तो अब तक कंगारू टीम की ओर से रिकी पोंटिंग 11 बार ये काम कर चुके हैं, जो सबसे ज्यादा है। वहीं स्टीव स्मिथ भी 10 बार 50 रन से ज्यादा की पारी विश्व कप में खेलने में कामयाब रहे हैं। एडम गिल​क्रिस्ट और डेविड वार्नर अब तक 9 बार ये करने में कामयाब रहे हैं। वहीं मार्क वॉ और माइकल क्लार्क ने आठ आठ बार ये काम किया है। यानी डेविड वार्नर ने अब इन दोनों बल्लेबाजों को पीछे कर दिया है। 

वनडे विश्व कप में सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा बार खेली है 50 रन से ज्यादा की पारी 
अगर विश्व कप में दुनियाभर के बल्लेबाजों की बात की जाए तो सबसे ज्यादा बार 50 रन से ज्यादा की पारी खेलने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने अपने वनडे विश्वकप के करियर में 21 बार ये काम किया है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अब तक 12 दफा 50 प्लस रन की पारी खेल चुके हैं। कुमार संगकारा और शाकिब अल हसन भी अब तक 12 बार वनडे विश्व कप में 50 से ज्यादा रन की पारी खेलने में कामयाब रहे हैं। डेविड वार्नर ने आज के मुकाबले में जिस तरह की बल्लेबाजी की है, उससे जरूर टीम ने राहत की सांस ली होगी। क्योंकि डेविड वार्नर ने न केवल 50 रन की पारी खेली, बल्कि एक शतक और लगा दिया। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

मोहम्मद सिराज फिर बनेंगे नंबर एक बॉलर! आईसीसी रैंकिंग में उठापटक

ICC Rankings : बाबर आजम की कुर्सी पर बड़ा खतरा, हेनरिक क्लासेन, विराट कोहली को फायदा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल