1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वॉड, फ्रेंचाइजी ने पृथ्वी शॉ के साथ ही इन प्लेयर्स को बनाया टीम का हिस्सा

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वॉड, फ्रेंचाइजी ने पृथ्वी शॉ के साथ ही इन प्लेयर्स को बनाया टीम का हिस्सा

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Dec 16, 2025 09:20 pm IST,  Updated : Dec 16, 2025 09:20 pm IST

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अक्षर पटेल की कप्तानी में खेली थी। पिछले सीजन टीम ने 14 में से 7 में जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी।

Delhi Capitals - India TV Hindi
दिल्ली कैपिटल्स Image Source : PTI

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास 21.6 करोड़ रूपये का पर्स बाकी था। इस ऑक्शन में उन्होंने सबसे पहले डेविड मिलर को उनके बेस प्राइस पर खरीदा था। साउथ अफ्रीकी फिनिशर को DC ने 2 करोड़ में खरीदा था। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बेन डकेट को भी खरीदा। इसके साथ ही दिल्ली की टीम केएल राहुल का सलामी जोड़ीदार ढूंढने में भी कामयाब रही।

आकिब नबी के लिए दिल्ली ने खर्च किए 8 करोड़ से ज्यादा रूपये

इस मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे ज्यादा पैसा जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी आकिब नबी के लिए खर्च किया। दिल्ली ने इस खिलाड़ी को 8.4 करोड़ में खरीदा। इसके अलावा उन्होंने श्रीलंका के पथुम निसंका को 4 करोड़, लुंगी एनगिडी को 2 करोड़ और साहिल पारेख को 30 लाख रूपये में खरीदा है। आकिब नबी के बाद उन्होंने निसंका के लिए सबसे ज्यादा पैसे खर्च किए। अब इन प्लेयर्स के साथ दिल्ली की टीम आगामी ऑक्शन में कैसा प्रदर्शन करती है ये देखना दिलचस्प होगा।

एक बार ही IPL फाइनल में पहुंच पाई है दिल्ली कैपिटल्स

इस बार दिल्ली की फ्रेंचाइजी ऑक्शन में 21.8 करोड़ रुपये के साथ ऑक्शन टेबल पर उतरी थी और इतने रकम में उन्हें 8 स्लॉट भरने थे, जिसमें उन्हें 5 विदेशी खिलाड़ियों को खरीदना था। ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने नीतीश राणा को ट्रेड किया था, जिसे एक शानदार कदम माना जा रहा। इनफॉर्म नीतीश राणा को उसने 4.2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में जगह दी थी। दिल्ली की टीम अभी तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसे में वह इस सीजन में इन प्लेयर्स के साथ खिताब जीतने की पूरी कोशिश करेगी। इन 18 सालों में टीम केवल एक बार साल 2020 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी।

IPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वॉड

अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, नितीश राणा (ट्रेड), आकिब नबी, पथुम निसंका, बेन डकेट, लुंगी एनगिडी, काइल जेमिसन, पृथ्वी शॉ, डेविड मिलर, साहिल पारेख

पर्स में बचे पैसे- 35 लाख

यह भी पढ़ें

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल