1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MI के खिलाफ अहम मुकाबले से क्यों बाहर हुए अक्षर पटेल, फाफ डु प्लेसिस ने बताई अंदर की बात

MI के खिलाफ अहम मुकाबले से क्यों बाहर हुए अक्षर पटेल, फाफ डु प्लेसिस ने बताई अंदर की बात

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 21, 2025 07:26 pm IST,  Updated : May 21, 2025 07:36 pm IST

आईपीएल 2025 का 63वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के रेगुलर कप्तान इस अहम मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

Delhi Capitals- India TV Hindi
दिल्ली कैपिटल्स Image Source : PTI

आईपीएल 2025 का 63वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के शुरू होने से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। DC के रेगुलर कप्तान अक्षर पटेल इस मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह फाफ डु प्लेसिस इस मैच में दिल्ली की कमान संभाल रहे हैं। इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टॉस के दौरान ही फाफ ने बताया कि अक्षर क्यों इस मैच से बाहर हुए हैं।

इस वजह से अक्षर पटेल हुए मैच से बाहर

टॉस के दौरान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि अक्षर पिछले दो दिनों से बीमार हैं और इसी वजह से वो इस मैच से बाहर हुए हैं। फाफ ने कहा कि इस मुकाबल में उन्हें अक्षर की कमी खलेगी। उन्होंने आगे कहा कि आज वह एक अच्छी टीम के साथ खेल रहे हैं, उनकी टीम इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पिछले 5-6 मैचों में उनकी टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाई है। फाफ ने कहा अक्षर इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं, वह दो खिलाड़ी के बराबर हैं और उनको रिप्लेस करना किसी के लिए भी बहुत मुश्किल काम है।

इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल रहे हैं केएल राहुल

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से इस मैच में माधव तिवारी को डेब्यू करने का मौका मिला है। इसके साथ ही दिल्ली ने आज केएल राहुल को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर टीम में रखा है जो काफी चौंकाने वाला है। राहुल इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में क्यों शामिल हुए हैं इसके पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आई है। उनकी गैरमौजूदगी में अभिषेक पोरेल विकेटकीपिंग करते हुए नजर आएंगे। प्लेऑफ के लिहाज से मुंबई और दिल्ली के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच में पूरे दमखम के साथ खेलने के लिए उतरेगी।

MI vs DC मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपरज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंता चमीरा, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएल राहुल, सेदिकुल्लाह अटल, करुण नायर, त्रिपुराना विजय, मनवंत कुमार

मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट प्लेयर्स: कर्ण शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, अश्विनी कुमार, सत्यनारायण राजू

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल