1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DC vs PBKS: IPL 2024 का पहला डबल हेडर आज, जानें कितने बजे से शुरू होगा पहला मैच

DC vs PBKS: IPL 2024 का पहला डबल हेडर आज, जानें कितने बजे से शुरू होगा पहला मैच

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Mar 23, 2024 06:00 am IST,  Updated : Mar 23, 2024 06:00 am IST

DC vs PBKS Live Streaming: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच एक नए स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर में खेला जाएगा। ऐसे में आइए इस मुकाबले के बारे में पूरी जानकारी जानें।

DC vs PBKS- India TV Hindi
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स Image Source : IPL/TWITTER

IPL 2024 का दूसरा मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। जहां पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों का यह इस सीजन पहला मुकाबला होने जा रहा है। ऐसे में दोनों को उम्मीद होगी की सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की जाए। ऐसे में फैंस को कांट की टक्कर देखने को मिल सकती है। शिखर धवन के नेतृत्व में पंजाब पिछले सीजन में अंक तालिका में आठवें स्थान पर रही थी। इस बीच, कैपिटल्स में कप्तान ऋषभ पंत की कार दुर्घटना के बाद 14 महीने में पहली बार वापसी होगी। दिल्ली पिछले सीजन में किंग्स से ठीक नीचे 10 अंकों के साथ नौवें स्थान पर रही थी। ऐसे में दोनों के लिए यह सीजन कमबैक करने का मौका है। आपको बता दें कि यह इस सीजन का दोपहर वाला पहला मैच होने जा रहा है। ऐसे में आइए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी सभी जानकारियों के बारे में जानते हैं।

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच से जुड़ी सभी जानकारियां

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का मैच किस तारीख को खेला जाएगा?

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का मैच शनिवार 23 मार्च को होगा।

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का मैच कहां खेला जाएगा?

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का मैच कितने बजे शुरू होगा?

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का मैच शनिवार को दोपहर 3:30 बजे IST से शुरू होगा।

कौन से टीवी चैनल पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 मैच का प्रसारण करेंगे?

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स आईपीएल 2024 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे की जा सकती है?

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच जियो सिनेमा ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

IPL 2024 के लिए दोनों टीमों स्क्वाड

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ललित यादव, खलील अहमद, मिचेल मार्श, इशांत शर्मा, यश ढुल, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा। 

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम करन, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, विदवथ कावेरप्पा , शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, राइली रूसो।

यह भी पढ़ें

IPL 2024: छोटी सी पारी में CSK के खिलाफ बड़ा कारनामा कर गए विराट कोहली, कर ली इस बल्लेबाज की बराबरी

IPL इतिहास में इन टीमों ने इस्तेमाल किए सबसे ज्यादा कप्तान, इस नंबर पर पहुंची CSK

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल