1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DC vs RR: सुपर ओवर की पूरी 6 बॉल क्यों नहीं खेल पाई राजस्थान रॉयल्स की टीम, ये है इसकी वजह

DC vs RR: सुपर ओवर की पूरी 6 बॉल क्यों नहीं खेल पाई राजस्थान रॉयल्स की टीम, ये है इसकी वजह

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 17, 2025 07:13 am IST,  Updated : Apr 17, 2025 07:16 am IST

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया मुकाबला सुपर ओवर तक गया। राजस्थान की टीम सुपर ओवर की पूरी 6 बॉल भी नहीं खेल पाई और ऑलआउट हो गई।

Rajasthan Royals- India TV Hindi
राजस्थान रॉयल्स Image Source : PTI

आईपीएल 2025 के 32वें मैच में फैंस को सुपर ओवर का रोमांच देखने को मिला। 16 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मैच खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम भी निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 188 रन ही बना सकी।

मुकाबला टाई होने के बाद सुपर ओवर खेला गया। इसके बाद सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली को जीत के लिए 12 रनों का लक्ष्य दिया। केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने दो गेंद शेष रहते दिल्ली को जीत दिलाई। आपको बता दें कि इस सुपर ओवर में राजस्थान की टीम पूरी 6 गेंद नहीं खेल पाई थी। राजस्थान ने 5 गेंद में दो विकेट के नुकसान पर 11 रन बनाए। ऐसे में कई फैंस के मन में ये सवाल होगा कि 5 गेंदों में ही RR की पारी क्यों समाप्त हो गई। तो आइए हम आपको इसका जवाब देते हैं।

सुपर ओवर में RR की टीम ने क्यों खेली सिर्फ 5 गेंदें?

दरअसल सुपर ओवर को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं। आईपीएल में मैच टाई होने पर रिजल्ट निकालने के लिए 1-1 ओवर का मैच होता है, जिसे सुपर ओवर कहते हैं। इसके लिए दोनों टीमों को 3-3 बल्लेबाज और 1-1 गेंदबाज का नाम देना होता है। पहले दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम खेलती है। 2 विकेट गिरने पर किसी भी टीम की पारी समाप्त हो जाती है। ऐसा ही कुछ राजस्थान के साथ हुआ। सुपर ओवर में पांचवीं गेंद तक राजस्थान के 2 विकेट गिर गए थे। इसी वजह से उनकी पारी 5 गेंदों में ही समाप्त हो गई और छठी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।

सुपर ओवर में किस तरह से आउट हुए राजस्थान के बल्लेबाज

सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से शिमरन हेटमायर और रियान पराग बल्लेबाजी करने उतरे। वहीं दिल्ली की तरफ से मिचेल स्टार्क ने गेंदबाजी की। स्टार्क ने पहली गेंद शिमरन हेटमायर के पैर पर डाली जिसपर कोई रन नहीं बना। अगली बॉल पर हेटमायर ने चौका लगाया। तीसरी बॉल फिर से स्टार्क ने सटीक यॉर्कर डाली डाली जिस पर 1 रन बना। चौथी गेंद पर रियान पराग ने चौका लगाया, यह नो बॉल थी। नो बॉल होने की वजह से अगली गेंद पर फ्री हिट मिला। फ्री हिट पर बल्लेबाज सिर्फ एक ही तरह से आउट हो सकते हैं, जोकि है रनआउट और रियान पराग उसी तरह से आउट हुए। अगली बॉल पर हेटमायर भी रन आउट हो गए। इस तरह राजस्थान की टीम 5 गेंद खेलकर ऑलआउट हो गई।

यह भी पढ़ें

राजस्थान की हार का सबसे बड़ा विलेन बना ये खिलाड़ी, दो बार मिले मौके को डुबो दिया

आखिर ऐसा क्या हुआ, संजू सैमसन को बीच मैच में क्यों छोड़ना पड़ा मैदान, टीम की बढ़ी टेंशन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल