1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लगातार 5 हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम में होंगे बड़े बदलाव, इन दिग्गजों पर लटकी तलवार

लगातार 5 हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम में होंगे बड़े बदलाव, इन दिग्गजों पर लटकी तलवार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 16, 2023 11:55 pm IST,  Updated : Apr 17, 2023 10:07 am IST

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है और टीम को लगातार पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

ricky Ponting - India TV Hindi
रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली Image Source : IPL

आईपीएल 2023 में अभी तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। डेविड वॉर्नर की कप्तानी में टीम को लगातार पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इस समय प्वॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर मौजूद है। अब इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम में बड़े फेरबदल हो सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स अगले सीजन के लिए कम कोचिंग स्टाफ के साथ उतर सकता है। 

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ले सकती है ये फैसला 

 दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल के अगले सीजन में कम कोचिंग स्टाफ के साथ उतर सकता है जबकि इस सीजन के आखिर में मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के भविष्य को लेकर फैसला किया जा सकता है। जहां तक डेविड वॉर्नर का सवाल है तो उन्होंने अभी तक टीम की तरफ से सर्वाधिक रन बनाए हैं और अगर वह खुद केवल बल्लेबाजी पर ही ध्यान केंद्रित करने का फैसला नहीं करते हैं तो उनका सीजन के आखिर तक कप्तान बने रहना तय है। दिल्ली को मौजूदा आईपीएल में अभी तक अपने पांचों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अगर वह गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच हार जाता है तो फिर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन जाएगा। 

दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में ये दिग्गज हैं मौजूद 

दिल्ली कैपिटल्स के वर्तमान कोचिंग स्टाफ में क्रिकेट निदेशक के रूप में सौरव गांगुली, पोंटिंग (मुख्य कोच), जेम्स होप्स (सहायक कोच), अजीत आगरकर (सहायक कोच), शेन वॉटसन (सहायक कोच), प्रवीण आमरे (सहायक कोच), बीजू जॉर्ज (सहायक कोच) शामिल हैं। इस फ्रेंचाइजी पर नजर रखने वाले आईपीएल के एक सूत्र ने कहा कि  निश्चित तौर पर सत्र के बीच में कोई फैसला नहीं किया जाएगा लेकिन लगातार दो सत्र में खराब प्रदर्शन के कारण फ्रेंचाइजी के दो सह मालिक जेएसडब्ल्यू और जीएमआर जब बैठक करेंगे तो सीजन के प्रदर्शन की भी समीक्षा की जाएगी। इसलिए निश्चित तौर पर अगले सीजन में इतना बड़ा कोचिंग स्टाफ नहीं होगा। इनमें से कुछ को हटाया जा सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स को मिली पांच हार 

दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2023 में लगातार पांच हार मिली हैं। टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 50 रन से, गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 विकेट से, राजस्थान के खिलाफ 57 रन से हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से और आरसीबी के खिलाफ 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल