1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने किया कमाल, इन बल्लेबाजों के दम पर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने किया कमाल, इन बल्लेबाजों के दम पर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

 Written By: Govind Singh
 Published : May 07, 2023 07:50 am IST,  Updated : May 07, 2023 07:50 am IST

Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आरसीबी को 7 विकेट से हरा दिया। जीत दर्ज करने के साथ ही दिल्ली की टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Delhi Capitals Batsman - India TV Hindi
Delhi Capitals Batsman Image Source : PTI

Delhi Capitals IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को शानदार अंदाज में 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने आतिशी बैटिंग की। आरसीबी ने दिल्ली को जीतने के लिए 182 दिया था, जिसे बल्लेबाजों की वजह से ही दिल्ली की टीम ने  16.4 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया। इसी के साथ दिल्ली की टीम ने आईपीएल 2023 में कमाल करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

इन बल्लेबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन 

182 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2023 के शुरुआत से ही धमाकेदार खेल दिखाया। कप्तान डेविड वॉर्नर ने 14 गेंदों में 22 रन बनाए। इसके बाद फिल सॉल्ट और मिचेल मॉर्श ने तूफानी पारियां खेली। सॉल्ट ने सिर्फ 45 गेंदों में ही 87 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल थे। मॉर्श ने 26 रनों की पारी खेली। अंत में राइली रूसो ने 35 रनों का योगदान दिया। 

दिल्ली कैपिटल्स ने किया कमाल 

दिल्ली आईपीएल के इतिहास में 180 रनों से ज्यादा का टारगेट चेस करते हुए, चौथी सबसे बड़ी जीत (गेंदों के मामले में) दर्ज करने वाली टीम बन गई है। दिल्ली ने 20 गेंद शेष रहते हुए जीत दर्ज की है। 

IPL में सबसे तेज 180 से ज्यादा रनों का टारगेट चेस करने वाली टीमें (गेंदें शेष रहने पर)

1. मुंबई इंडियंस- 32 गेंद     (टारगेट- 190 रन) बनाम राजस्थान रॉयल्स

2. केकेआर- 31 गेंद           (टारगेट- 184 रन) बनाम गुजरात लायंस
3. मुंबई इंडियंस- 27 गेंद     (टारगेट- 199 रन) बनाम पंजाब किंग्स 
4. दिल्ली कैपिटल्स- 20 गेंद (टारगेट- 182 रन) बनाम आरसीबी
5. दिल्ली कैपिटल्स- 20 गेंद (टारगेट- 188 रन) बनाम डेक्कन चार्जर्स
6. सीएसके- 20 गेंद            (टारगेट- 184 रन) बनाम मुंबई इंडियंस 

IPL 2023 में रहा ऐसा प्रदर्शन 

IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी तक शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाई है। टीम को शुरुआती पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल 2023 में अभी तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 8 अंक लेकर प्वॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर मौजूद है। उसका रेट रन रेट माइनस 0.529 है। दिल्ली की टीम को आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपनी बाकी बचे बड़े अंतर से जीतने होंगे। इसके अलावा उसे दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल