1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Delhi Capitals Full Squad: दिल्ली की टीम ने पूरे किए सभी खिलाड़ी, ऑक्शन में लगाई इतने की बोली

Delhi Capitals Full Squad: दिल्ली की टीम ने पूरे किए सभी खिलाड़ी, ऑक्शन में लगाई इतने की बोली

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Dec 19, 2023 11:10 pm IST,  Updated : Dec 19, 2023 11:10 pm IST

Delhi Capitals Full Squad: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के ऑक्शन में कुल 9 खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड में शामिल करके अपने आईपीएल स्क्वाड को पूरा कर लिया है।

Rishabh Pant- India TV Hindi
ऋषभ पंत Image Source : GETTY

आईपीएल 2024 के लिए किए गए ऑक्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपना स्क्वाड पूरा कर लिया है। दिल्ली की टीम ने इस साल कुल 9 खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड में शामिल किया। जहां दिल्ली ने कुल 19.02 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इस दौरान उन्होंने 7.2 करोड़ रुपए की सबसे ज्यादा की बोली लगाई है। वहीं 20 लाख में तीन सबसे सस्ते खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड में शामिल किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार 9 खिलाड़ियों में से 4 विकेटकीपर बल्लेबाजों को अपने स्क्वाड में शामिल किया है। पिछले आईपीएल सीजन में ऋषभ पंत की कमी के कारण दिल्ली की टीम ने इस बार रिस्क लेना सही नहीं समझा और अपने स्क्वाड में सबसे ज्यादा विकेटकीपरों को शामिल कर लिया। सभी 9 खिलाड़ियों में चार विदेशी और पांच भारतीय खिलाड़ी हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने इन खिलाड़ियों को खरीदा

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के अगले सीजन के लिए जिस खिलाड़ी को सबसे ज्यादा पैसे दिए हैं वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि कुमार कुशाग्र हैं। कुमार कुशाग्र को 7.2 करोड़ रुपए में खरीदा गया है। कुमार कुशाग्र भी एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। जो इस आईपीएल में दिल्ली की टीम के लिए खेलते नजर आ सकते हैं। दिल्ली ने कुमार कुशाग्र के बाद सबसे ज्यादा पैसे किसी खिलाड़ी को दिए हैं तो वह खिलाड़ी झे रिचर्डसन हैं। झे रिचर्डसन के लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपए खर्च किए। इसके बाद उन्होंने हैरी ब्रुक को 4 करोड़, सुमित कुमार को 1 करोड़, साई होप को 75 लाख और ट्रिस्टन स्टब्स को 50 लाख में खरीदा। वहीं 20-20 लाख रुपए में दिल्ली ने रिकी भुई, स्वास्तिका चिकार और रसिख दर को खरीदा है।

DC की ओर से आईपीएल 2024 ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी: कुमार कुशाग्र, झे रिचर्डसन, हैरी ब्रुक, सुमित कुमार, साई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, स्वास्तिका चिकार और रसिख दर

DC के रिटेन किए गए खिलाड़ी: ऋषभ पंत, डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्टवाल, एनरिक नॉर्टजे, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, खलील अहमद, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार

DC ने इन खिलाड़ियों को किया था रिलीज: रिले रोसौव, चेतन सकारिया, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, फिल साल्ट, मुस्तफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी, रिपल पटेल, सरफराज खान, अमन खान, प्रियम गर्ग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल