1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिल्ली कैपिटल्स ने दर्ज की ऐसी जीत, अब तक WPL के इतिहास में नहीं कर पाई कोई भी टीम ऐसा

दिल्ली कैपिटल्स ने दर्ज की ऐसी जीत, अब तक WPL के इतिहास में नहीं कर पाई कोई भी टीम ऐसा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 16, 2025 07:10 am IST,  Updated : Feb 16, 2025 07:10 am IST

WPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन की शुरुआत काफी रोमांचक तरीके से करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने पहले मुकाबले को 2 विकेट के अंतर से जीता। इस मैच का परिणाम आखिरी गेंद पर जाकर हासिल हुआ जिसमें दिल्ली को जीत के लिए 2 रन बनाने थे।

Delhi Capitals- India TV Hindi
दिल्ली कैपिटल्स Image Source : DC/X

विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन की शुरुआत जिस तरह से हुई वैसा ही कुछ दूसरे मुकाबले में फैंस को देखने को मिला। मुंबई इंडियंस विमेंस टीम और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वडोदरा के स्टेडियम में खेले गए इस सीजन के दूसरे मुकाबले का अंत काफी रोमांचक देखने को मिला। इस मुकाबले को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 2 विकेट से जरूर अपने नाम किया लेकिन आखिरी गेंद तक सभी फैंस की नजरें मैच पर जरूर टिकी रहीं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को जीत हासिल करने के लिए 165 रनों का टारगेट मिला था, जिसमें आखिरी गेंद में उन्हें जीत हासिल करने के लिए 2 रन बनाने थे और इसमें रन आउट की भी अपील देखने को मिली, लेकिन अंत में दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुकाबले को अपने नाम करने में कामयाब रही।

दिल्ली कैपिटल्स ने दर्ज की सबसे कम अंतर की विकेट से जीत

WPL के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स टीम की मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 विकेट से ये जीत अब रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गई। दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम ने 165 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 163 के स्कोर तक अपने 8 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद राधा यादव और अरुंधती रेड्डी ने मिलकर टीम को एक रोमांचक जीत दिलाने का काम किया। WPL के इतिहास में अब तक ये किसी भी टीम की रनों का पीछा करते हुए सबसे कम अंतर की विकेट से जीत है। इससे पहले ये रिकॉर्ड यूपी वॉरियर्स की टीम के नाम पर था जिन्होंने साल 2023 में गुजरात जाएंट्स की टीम के खिलाफ टारगेट का पीछा करते हुए 3 विकेट के अंतर से मुकाबले को अपने नाम किया था। दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस मैच में शेफाली वर्मा और निकी प्रसाद ने बल्ले से अहम भूमिका देखने को मिली।

WPL के इतिहास में इस मामले में बना ये संयुक्त तौर पर दूसरा मैच

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए इस मुकाबले में मुंबई की टीम जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर्स में 164 रन बनाकर सिमट गई तो वहीं दिल्ली की टीम ने भी टारगेट का पीछा करते हुए अपने 8 विकेट गंवा दिए थे। इस तरह से इस मैच में कुल 18 विकेट गिरे। WPL के इतिहास में ये मुकाबला अब संयुक्त तौर पर दूसरा ऐसा मैच बन गया है जिसमें 18 विकेट गिरे हैं। इससे पहले साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेले गए मैच में कुल 18 विकेट गिरे थे। वहीं ये दूसरा ऐसा मैच है जिसमें मुकाबले की आखिरी गेंद पर टीम ने टारगेट का पीछा करते हुए जीत हासिल की है। इससे पहले साल 2024 में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच में मुंबई की टीम ने टारगेट का पीछा करते हुए मैच को आखिरी गेंद पर जीता था।

ये भी पढ़ें

हरमनप्रीत का T20 क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा, ऐसा करने वाली सिर्फ दूसरी भारतीय महिला प्लेयर

दुनिया के नंबर-1 टेनिस प्लेयर पर लगा 3 महीने का बैन, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल