1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत में तीनों फॉर्मेट के लिए अलग कप्तान पर दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान

भारत में तीनों फॉर्मेट के लिए अलग कप्तान पर दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान

 Reported By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 03, 2022 11:00 pm IST,  Updated : Mar 03, 2022 11:00 pm IST

कार्तिक ने श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के साथ टेस्ट कप्तान के रूप में डेब्यू करने जा रहे रोहित शर्मा को सभी प्रारूपों में कप्तान बनाए जाने की सराहना की। 

Dinesh Karthik, India, Rohit Sharma, cricket, sports  - India TV Hindi
Dinesh Karthik Image Source : GETTY

Highlights

  • कार्तिक ने रोहित शर्मा को सभी प्रारूपों में कप्तान बनाए जाने की सराहना की
  • कार्तिक ने भारतीय गेंदबाजों का इस्तेमाल करने के तरीके के लिए भी रोहित की सराहना की

अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भारतीय टीम के लिए सभी तीन प्रारूप में एक ही कप्तान का समर्थन करते हुए कहा कि अलग प्रारूप में अलग कप्तान की नीति यहां नहीं चलेगी। कार्तिक ने श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के साथ टेस्ट कप्तान के रूप में डेब्यू करने जा रहे रोहित शर्मा को सभी प्रारूपों में कप्तान बनाए जाने की सराहना की। 

कार्तिक ने ‘आईसीसी रिव्यू’ में कहा, ‘‘भारत जैसे क्रिकेट देश को एक कप्तान की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सभी तीनों प्रारूप के लिए एक कप्तान के साथ काम करना काफी आसान है।’’ 

यह भी पढ़ें- BAN vs AFG, 1st T20I: नासुम अहमद की शानदार गेंदबाजी से बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 61 रन से हराया

कार्तिक ने कहा, ‘‘मुझे याद है कि महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि भारत में अलग प्रारूप के लिए अलग कप्तान की नीति इतनी अच्छी तरह काम नहीं करेगी। हमारे साथ ऐसा अनुभव नहीं हुआ है इसलिए हमें नहीं पता। लेकिन अगर इस समय मैं देखूं तो मुझे लगता है कि वह (रोहित) सही व्यक्ति है। वह जब भी किसी चीज को छूता है तो वह सोना बन जाती है। वह जिस भी सीरीज का हिस्सा रहा उसे आसानी से जीता।’’ 

यह भी पढ़ें- Ranji Trophy 2021-22: देवदत्त पडिक्कल के नाबाद 161 रन की शतकीय पारी से कर्नाटक की दमदार शुरूआत

कार्तिक ने भारतीय गेंदबाजों का इस्तेमाल करने के तरीके और युवा खिलाड़ियों का साथ देने के लिए भी रोहित की सराहना की। भारत ने हाल में न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 3-0 के समान अंतर के साथ क्लीनस्वीप किया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल