1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DPL 2025: इस टीम ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई, 3 स्थान हैं खाली; अब रेस में ये टीमें शामिल

DPL 2025: इस टीम ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई, 3 स्थान हैं खाली; अब रेस में ये टीमें शामिल

 Published : Aug 24, 2025 09:18 am IST,  Updated : Aug 24, 2025 09:18 am IST

DPL 2025 में अनुज रावत की कप्तानी वाली ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम ने दमदार प्रदर्शन किया है और वह इस समय प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर मौजूद है। नवदीप सैनी भी इसी टीम का हिस्सा हैं।

anuj rawat- India TV Hindi
अनुज रावत Image Source : PTI

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स और ईस्ट दिल्ली राइडर्स के बीच मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। इसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया गया। अब इसी के साथ ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम ने DPL 2025 में सबसे पहले प्लेऑफ में एंट्री मारी है।

मैच में हो पाईं सिर्फ दो गेंदें

मैच में ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद नॉर्थ दिल्ली की पारी के पहले ओवर में सिर्फ दो गेंदों ही पाई थीं और बारिश आ गई। इसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हो पाया। बाद में अंपायर्स ने मैच को रद्द करने का फैसला किया।

प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम

अब 8 टीमों के इस टूर्नामेंट में अनुज रावत की कप्तानी वाली ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टीम ने अभी तक कुल 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 6 में जीत हासिल की है और एक मैच हारा है। जबकि दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है। 14 अंकों के साथ वह प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है। उसका नेट रन रेट 0.225 है।

3 टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने की प्रबल दावेदार

प्लेऑफ के लिए अभी तीन स्थान खाली हैं और उसमें जगह बनाने के लिए सेंट्रल दिल्ली किंग्स, वेस्ट दिल्ली लायंस, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की टीमें जगह बनाने की प्रबल दावेदार हैं। सेंट्रल दिल्ली की टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर मौजूद है। टीम ने अभी तक कुल 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से पांच में टीम ने जीत दर्ज की है और एक मैच हारा है। 11 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट 2.267 है।

प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर हैं वेस्ट दिल्ली लायंस की टीम

तीसरे नंबर पर वेस्ट दिल्ली लायंस की टीम हैं। उसने अभी तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से चार में जीत दर्ज की है और तीन मैच हारे हैं। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है। 9 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट 0.502 है।

प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की टीम मौजूद है। टीम ने अभी तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से तीन में जीत दर्ज की है और चार मैच हारे हैं। 7 उसका नेट रन रेट माइनस 0.504 है।

यह भी पढ़ें:

एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान ने किया स्क्वाड का ऐलान, 17 धाकड़ प्लेयर्स को मिली जगह

9 छक्के लगाकर LSG के खिलाड़ी ने ठोकी सेंचुरी, शतक लगाने के बाद फिर फ्लॉप हुए रिंकू सिंह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल