1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Duleep Trophy 2022 Final: दूसरे दिन साउथ जोन ने वेस्ट जोन को छोड़ा पीछे, बाबा इंद्रजीत ने लगाया बेहतरीन शतक

Duleep Trophy 2022 Final: दूसरे दिन साउथ जोन ने वेस्ट जोन को छोड़ा पीछे, बाबा इंद्रजीत ने लगाया बेहतरीन शतक

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Sep 22, 2022 10:59 pm IST,  Updated : Sep 22, 2022 10:59 pm IST

Duleep Trophy 2022 Final: वेस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले की पहली पारी में साउथ जोन को 48 रन की बढ़त मिल गई है।

Baba Indrajith hits a century in Duleep Trophy 2022 Final- India TV Hindi
Baba Indrajith hits a century in Duleep Trophy 2022 Final Image Source : BCCI DOMESTIC

Highlights

  • साउथ जोन ने वेस्ट जोन पर बनाई 48 रन की बढ़त
  • दूसरे दिन स्टंप्स पर साउथ जोन का स्कोर 318/7
  • बाबा इंद्रजीत ने दूसरे दिन लगाया बेहतरीन शतक

Duleep Trophy 2022 Final: दलीप ट्रॉफी 2022 के फाइनल मुकाबले पर साउथ जोन ने लीड बना ली है। खिताबी मुकाबले के दूसरे दिन साउथ जोन ने वेस्ट जोन पर 48 रन की बढ़त बना ली। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली वेस्ट जोन की टीम दूसरे दिन पहली पारी में 270 पर सिमट गई। कप्तान रहाणे जहां सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए वहीं छटे नंबर पर बैटिंग करते हुए हेत पटेल ने सर्वाधिक 98 रन बनाए और 10वें नंबर पर क्रीज पर आए जयदेव उनादकट 47 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ जोन की तरफ से साई किशोर ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए।

शुरुआती झटके के बाद संभाला साउथ जोन

जवाब में साउथ जोन की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसे पहला झटका 31 रन पर मयंक अग्रवाल के रूप में लगा जो सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद आए कप्तान हनुमा विहारी ने क्रीज पर वक्त जरूर गुजारा पर वे बड़ी पारी खेलने से चूक गए। विहारी ने 48 गेंदों पर 25 रन बनाए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए बाबा इंद्रजीत ने अपनी आक्रामक पारी के दम पर देखते ही देखते मैच का नक्शा बदल दिया।

बाबा इंद्रजीत के शतक से आगे निकला साउथ जोन 

बाबा इंद्रजीत के शतक और कृष्णप्पा गौतम के 43 रन की मदद से साउथ जोन ने दलीप ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन वेस्ट जोन पर पहली पारी में बढत बना ली। इंद्रजीत ने 125 गेंद में 118 रन बनाये। उनके अलावा मनीष पांडे ने 48 और गौतम ने 55 गेंद में 43 रन का योगदान दिया। इंद्रजीत ने हनुमा विहारी (25) के साथ 61 रन की साझेदारी की । उन्होंने अपना 13वीं फर्स्ट क्लास सेंचुरी 14 चौकों की मदद से पूरा किया। उन्होंने चौथे विकेट के लिये पांडे के साथ 105 रन जोड़े। वेस्ट जोन के पहली पारी के 270 रन के जवाब में साउथ ने दूसरे दिन स्टंप्स पर सात विकेट पर 318 रन बना लिए थे। एक समय साउथ जोन का स्कोर छह विकेट पर 243 रन था लेकिन हरफनमौला गौतम और टी रवि तेजा ने 26 रन बनाकर सातवें विकेट के लिए सिर्फ 16.2 ओवर में 63 रन जोड़े।

पांच दिन का है फाइनल मैच

फाइनल मैच पांच दिन का है लिहाजा अभी इस बढत को काफी नहीं कहा जा सकता और नियमित बल्लेबाजों में सिर्फ तेजा ही क्रीज पर हैं। आर साइ किशोर उनके साथ हैं जिन्होंने गेंदबाजी में 86 रन देकर पांच विकेट लिए थे। ऐसे में इस मुकाबले में वेस्ट जोन के पास वापसी करने का पूरा मौका होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल