1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Duleep Trophy 2023: सभी टीमों और शेड्यूल का ऐलान, IPL के इन प्लेयर्स की लगी लॉटरी; बन गए कप्तान

Duleep Trophy 2023: सभी टीमों और शेड्यूल का ऐलान, IPL के इन प्लेयर्स की लगी लॉटरी; बन गए कप्तान

 Written By: Govind Singh
 Published : Jun 20, 2023 05:45 pm IST,  Updated : Jun 20, 2023 05:49 pm IST

दिलीप ट्रॉफी 2023 में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। अब दिलीप ट्रॉफी के लिए सभी टीमों और शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है।

Duleep Trophy 2023- India TV Hindi
Duleep Trophy 2023 and Mandeep Singh Image Source : TWITTER

भारत के घरेलू क्रिकेट में 28 जून से दिलीप ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है। इस बार दिलीप ट्रॉफी में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। वेस्ट जोन ने पिछली बार खिताब जीता था। वहीं, साउथ जोन की टीम उपविजेता रही थी। दोनों टीमों को सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश दिया गया है। फाइनल 12 जुलाई को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

इन टीमों के बीच होगा पहला मैच 

दिलीप ट्रॉफी के पहले दिन सेंट्रल जोन का सामना ईस्ट जोन से होगा। जबकि नॉर्थ जोन का सामना पूर्वोत्तर जोन की टीम से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन की टीम के बीच मैच अलूर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये दोनों मैच क्वार्टरफाइनल की तरह होंगे। इस बार दिलीप ट्रॉफी में कुल 5 मैच खेले जाएंगे। पूर्वोत्तर क्षेत्र घरेलू प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट की नई और छठी टीम है। आईपीएल 2023 में खेलने वाले मंदीप सिंह को नॉर्थ जोन और शिवम मावी को सेंट्रल जोन का कप्तान बनाया गया है। 

टीमें इस प्रकार हैं : 

1. वेस्ट जोन: प्रियांक पंचाल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रूतुराज गायकवाड़, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), पृथ्वी साव, हेत पटेल (विकेटकीपर), सरफराज खान, अर्पित वासवड़ा, अतीत सेठ, शम्स मुलानी, युवराज डोडिया, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, चेतन सकारिया, चिंतन गजा, अर्जन नागवासवाला। 

2. साउथ जोन: हनुमा विहारी (कप्तान), मयंक अग्रवाल (उप कप्तान), साई सुदर्शन, रिकी भुई (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर समर्थ, वाशिंगटन सुंदर, सचिन बेबी, प्रदोष रंजन पॉल, साई किशोर, वी कावेरप्पा, वी विशाक, केवी शशिकांत, दर्शन मिसाल, तिलक वर्मा।

3. ईस्ट जोन: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), शाहबाज नदीप (उप कप्तान), शांतनु मिश्रा, सुदीप घरामी, रियान पराग, ए मजूमदार, बिपिन सौरभ, ए पोरेल (विकेटकीपर), के कुशाग्र (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, मुकेश कुमार, आकाश दीप, अनुकूल रॉय, एम मुरा सिंह, ईशान पोरेल। 

4. नॉर्थ जोन: मंदीप सिंह (कप्तान), प्रशांत चोपड़ा, ध्रुव शोरे, मनन वोहरा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), अंकित कुमार, एएस कलसी, हर्षित राणा, आबिद मुश्ताक, जयंत यादव, पुलकित नारंग, निशांत संधू, सिद्धार्थ कौल, वैभव अरोड़ा, बलतेज सिंह। 

5. सेंट्रल जोन: शिवम मावी (कप्तान), उपेंद्र यादव (उप कप्तान और विकेटकीपर), विवेक सिंह, हिमांशु मंत्री, कुणाल चंदेला, शुभम शर्मा, अमनदीप खरे, रिंकू सिंह, अक्षय वाडकर, ध्रुव जुरेल, सौरभ कुमार, मानव सठार, सारांश जैन, आवेश खान, यश ठाकुर। 

6. पूर्वोत्तर क्षेत्र: रोंगसेन जोनाथन (कप्तान), नीलेश लामिचाने (उप कप्तान), किशन लिंगदोह, लांगलोनयाम्बा, ए आर अहलावत, जोसफ लालथाखुमा, प्रफुल्लामणि (विकेटकीपर), दिप्पू संगमा, जोतिन फेरोईजाम, इमलीवती लेमतूर, पाल्जोर तमांग, किशन सिन्हा, आकाश कुमार चौधरी, राजकुमार रेक्स सिंह, नागाहो चिशी। रिजर्व : ली योंग लेपचा, नाबाम अबो, डिका राल्टे।

दिलीप ट्रॉफी का शेड्यूल

पहला क्वार्टर फाइनल- सेंट्रल जोन बनाम ईस्ट जोन, 28 जून-1 जुलाई

दूसरा क्वार्टर फाइनल- नॉर्थ जोन बनाम नॉर्थ-ईस्ट जोन, 28 जून-1 जुलाई
पहला सेमीफाइनल- वेस्ट जोन बनाम पहले क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम, 5 जुलाई - 8 जुलाई, 
दूसरा सेमीफाइनल - साउथ जोन बनाम दूसरे क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम, 5 जुलाई से 8 जुलाई,
फाइनल - 12 जुलाई - 16 जुलाई

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल