1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Duleep Trophy में चला मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी का जादू, IPL के 4 महीने बाद ठोका धमाकेदार शतक

Duleep Trophy में चला मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी का जादू, IPL के 4 महीने बाद ठोका धमाकेदार शतक

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Sep 14, 2024 03:15 pm IST,  Updated : Sep 14, 2024 03:15 pm IST

तिलक वर्मा ने इंडिया ए के लिए तीसरे दिन दलीप ट्रॉफी मुकाबलें में शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 177 गेंदों पर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5वां सैकड़ा पूरा किया।

Tilak Verma- India TV Hindi
तिलक वर्मा Image Source : GETTY

दलीप ट्रॉफी में दूसरे दौर के मैच खेले जा रहे हैं। इस दौरान बल्लेबाजों के बल्ले से बड़ी पारी निकल रही हैं। अनंतपुर में इंडिया ए और इंडिया डी के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में तीसरे दिन इंडिया ए के सलामी बल्लेबाज प्रथम सिंह ने शानदार शतक जड़ा और फिर उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज ने भी धमाका कर दिया। ये बल्लेबाज और कोई नहीं तिलक वर्मा हैं जो IPL 2024 के बाद दलीप ट्रॉफी में खेलने उतरे लेकिन पहली पारी में फ्लॉप हो गए।

पहली पारी में तिलक सिर्फ 33 गेंद ही खेल पाए और महज 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तिलक IPL 2024 के बाद करीब 4 महीने तक मैदान से दूर रहे और फिर दलीप ट्रॉफी में वापसी करते हुए पहली पारी में फ्लॉप रहे। इस तरह इंडिया ए टीम ने पहली पारी में 8 विकेट खोकर 288 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में इंडिया डी महज 183 रनों पर ढेर हो गई। 

तिलक वर्मा ने ठोका शानदार शतक

इसके बाद इंडिया ए ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्कोरबोर्ड पर 115/1 रन का स्कोर लगा दिया था। तीसरे दिन प्रथम सिंह का साथ देने के लिए नए बल्लेबाज के रुप में तिलक वर्मा आए और इस तरह दोनों ने इंडिया ए स्कोर को आगे बढ़ाना चालू किया। प्रथम ने दूसरे ही दिन अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था तो उन्हें तीसरे दिन शतक पूरा करने में ज्यादा देर नहीं लगी। इस बीच तिलक वर्मा भी धीरे-धीरे अपने खाते में रन जोड़ने लगे।

इंडिया ए को 219 रन के स्कोर पर प्रथम के रुप में दूसरा बड़ा झटका लगा। इसके बाद रियान पराग भी सस्ते में आउट होकर चले गए। एक छोर से विकेट गिरने के बावजूद तिलक वर्मा ने रन बटोरने का काम जारी रखा और फिर 94वें ओवर में धमाकेदार शतक जड़ दिया। इस तरह तिलक वर्मा ने 177 गेंदों पर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना 5वां सैकड़ा जड़ा। बता दें, तिलक वर्मा IPL में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल