1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टूट गया मिताली राज का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने ODI क्रिकेट में रचा नया इतिहास

टूट गया मिताली राज का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने ODI क्रिकेट में रचा नया इतिहास

 Published : Oct 26, 2025 02:32 pm IST,  Updated : Oct 26, 2025 02:34 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने धमाकेदार अंदाज में महिला वर्ल्ड कप 2025 में साउथ अफ्रीका को पटखनी दी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने अफ्रीकी टीम बिल्कुल टिक नहीं पाई और 97 रनों पर ऑलआउट हो गई।

mithali raj- India TV Hindi
मिताली राज और एलिस पैरी Image Source : PTI

महिला वर्ल्ड कप 2025 में ऑस्ट्रेलियाई टीम बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम ने सबसे पहले सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था, जहां अब उसका सामना भारतीय महिला टीम से होगा। ऑस्ट्रेलिया ने लीग स्टेज के अपने आखिरी मैच में साउथ अफ्रीकी टीम को 7 विकेट से शिकस्त दी है। मैच में ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी ने एक खास रिकॉर्ड बनाया है।

मिताली राज का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में जीत दर्ज करते ही ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली प्लेयर बन गई हैं। उन्होंने भारत की मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा है। पैरी अभी तक महिला वनडे क्रिकेट में कुल 130 मुकाबले जीत चुकी हैं। वहीं मिताली ने वनडे में कुल 129 मैच जीते थे।

एलिस पैरी वनडे क्रिकेट में लगा चुकी हैं तीन शतक

एलिस पैरी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट में 164 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 130 में जीत हासिल की है। इस दौरान उन्होंने कंगारू की टीम के लिए 4427 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और 36 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया के लिए 168  महिला T20I मैचों में कुल 2173 रन बना चुकी हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से जीता मैच

महिला वर्ल्ड कप 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की एलाना किंग ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और उन्होंने 7 विकेट झटके। उनकी वजह से ही साउथ अफ्रीकी टीम सिर्फ 97 रनों पर सिमट गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी परेशानी के टारगेट आसानी से चेज कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी ने 42 रन और जॉर्जिया वॉल ने 38 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम आसानी से 7 विकेट से दर्ज करने में सफल रही।

महिला वर्ल्ड कप 2025 के लीग स्टेज में ऑस्ट्रेलिया ने नहीं हारा मुकाबला

महिला वर्ल्ड कप 2025 में ऑस्ट्रेलियाई टीम इकलौती ऐसी टीम है, जिसने लीग स्टेज में एक भी मैच नहीं हारा है। उसने अभी तक कुल 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 6 में जीत दर्ज की है और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है। 13 अंकों के साथ वह प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है।

यह भी पढ़ें:

केन विलियमसन को करियर में पहली बार देखना पड़ा ऐसा बुरा दिन, वापसी रही बेहद फीकी

ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड से चूक गए रोहित शर्मा, सिर्फ 3 सिक्सर की रह गई कमी; ODI में होता ऐसा करिश्मा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल