1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs IND : टीम इंडिया के लिए रचा था जाल, खुद फंसी इंग्लैंड

ENG vs IND : टीम इंडिया के लिए रचा था जाल, खुद फंसी इंग्लैंड

 Published : Jul 12, 2022 06:48 pm IST,  Updated : Jul 12, 2022 06:48 pm IST

ENG vs IND : इंग्लैंड का पहला विकेट दूसरे ही ओवर में गिर गया, जब जेसन रॉय को जसप्रीत बुमराह ने क्लीन बोल्ड कर दिया, उस वक्त टीम का स्कोर केवल छह ही रन था।

Jasprit Bumrah and team India- India TV Hindi
Jasprit Bumrah and team India Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • पहले दस ओवर में निपट गई इंग्लैंड की आधी टीम
  • इंग्लैंड के चार बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए
  • 18 साल पहले टीम इंडिया ने किया था ऐसा ही कारनामा

ENG vs IND : इंग्लैंड ने अपनी जमीन पर टीम इंडिया को फंसाने के लिए जो जाल बुना था, वो उसमें खुद ही फंस गई। टीम इं​डिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने इतनी शानदार गेंदबाजी की कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों के पास इसका कोई जवाब ही नहीं था। अभी टीम के खाते में 27 रन ही जुड़े ​थे कि तब तक इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। इन पांच विकेट में से चार विकेट जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किए थे, वहीं एक विकेट लेने में कामयाब मोहम्मद शमी रहे। टीम इंडिया ने पहले दसे ओवर में ही इंग्लैंड के पांच विकेट चटका दिए। इससे पहले टीम इंंडिया ने 18 साल पहले यूएई के खिलाफ पहले दस ओवर में पांच विकेट गिरा दिए थे। इसके बाद अब ये कारनामा टीम इंडिया ने दोहराया है। 

हरी पिच पर जॉस बटलर भी करना चाहते थे पहले गेंदबाजी 

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और बिना देरी किए पहले गेंदबाजी का फैसला कर लिया। रोहित शर्मा ने बताया कि पिच पर हरी घास है, वे कोशिश करेंगे कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इसका फायदा उठाएं और जल्दी जल्दी विकेट ले लें। वहीं जब इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर से बात की गई तो उन्होंने भी यही कहा। उनका कहना था कि अगर वे टॉस जीतते तो वे भी पहले गेंदबाजी ही करते। दरअसल इंग्लैंड ने टीम इंडिया को फंसाने के लिए हरी घास वाली पिच बनाई थी, ताकि उनके तेज गेंदबाज टीम इंडिया को जल्दी आउट कर दें, लेकिन यहां दांव उल्टा पड़ गया। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुन ली। अच्छी बात ये भी रही कि जसप्रीत बुूमराह और मोहम्मद शमी ने वही काम किया, जिसकी उम्मीद कप्तान रोहित शर्मा ने की थी। यही अपने ही बनाए गए चक्रव्यूह में खुद इंग्लैंड की टीम फंस गई। 

एक के बाद एक लगातार गिरते चले गए इंग्लैंड के विकेट
इंग्लैंड का पहला विकेट दूसरे ही ओवर में गिर गया, जब जेसन रॉय को जसप्रीत बुमराह ने क्लीन बोल्ड कर दिया, उस वक्त टीम का स्कोर केवल छह ही रन था। इसके बाद इसी स्कोर पर पूर्व कप्तान जो रूट भी इसी ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। टीम के खाते में अभी एक ही रन और जुड़ा था यानी टोटल सात रन हुए थे कि बेन स्टोक्स भी चलते बने। इासके बाद लगा कि अब जॉनी बेयरस्टो और जॉस बटलर स्थिति को संभाल लेंगे। लेकिन जब टीम का स्कोर 17 रन था, तभी जॉनी बेयरस्टो की पारी का भी अंत हो गया। उम्मीद थी कि कप्तान जॉस बटलर का साथ लियाम लिविंगस्टोन देंगे, लेकिन लिविंगस्टोन भी बिना खाता खोले ही वापस लौट गए। इसेक बाद कप्तान जॉस बटलर ने खुद मोर्चा संभाला और उनका साथ मोईन अली ने दिया। लेकिन जिस तरह की गेंदबाजी टीम इंडिया ने की है, उससे इंग्लैंड की टीम बैकफुट पर है और आने वाले दो और मैचों में पिच कुछ अलग अंदाज की नजर आए तो चौंकिएगा नहीं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल