Highlights
- इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम लंदन पहुंची
- भारतीय टीम ने शुरू कर दी है प्रैक्टिस, एक जुलाई से खेला जाएगा टेस्ट मैच
- विराट कोहली के साथ नजर आ रहे हैं स्ट्रैंथ और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई
ENG vs IND Test Match Update : इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया पहुंच चुकी है। भारतीय टीम ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। इस बीच बीसीसीआई की ओर से टीम इंडिया की प्रैक्टिस की कुछ तस्वीरें भी शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में वैसे तो सारे खिलाड़ी हैं, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ एक और शख्स दौड़ लगाता हुआ नजर आ रहा है। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के बीच जो शख्स दौड़ लगा रहा है वो आखिर है कौन।
टेस्ट मैच के बाद वन डे और टी20 सीरीज भी खेली जाएगी
टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंची भारतीय टेस्ट टीम ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के दौरे की शुरुआत करने के लिए गुरुवार को इंग्लैंड पहुंचे, जिसमें वन डे और टी20 मैच भी शामिल हैं। भारत एक जुलाई से शुरू होने वाले ओल्ड ट्रैफर्ड में पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड के साथ भिड़ेगा। जानकारी के मुताबिक भारत के पूर्व कप्तान ने शुक्रवार को कू ऐप पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्हें अन्य खिलाड़ियों के साथ मैदान पर पसीना बहाते तस्वीरें साझा की। इस बीच बीसीसीआई) ने भी ट्रेनिंग सेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिससे पता चला कि टीम इंडिया ने लंदन में अभ्यास करना शुरू कर दिया है।
स्ट्रैंथ और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई ने भी लगाई खिलाड़ियों के साथ दौड़
दरअसल विराट कोहली के साथ जो शख्स दौड़ता हुआ नजर आ रहा है, वो टीम इंडिया के स्ट्रैंथ और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई हैं। जिन्होंने शंकर बसु के बाद ये पद संभाला है। चुंकि सोहम देसाई बहुत ज्यादा टीवी पर नजर नहीं आते, इसलिए लोग उन्हें पहचानते भी नहीं हैं। जब भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही थी, तब विराट कोहली ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि यह लोग जिम में हमसे कड़ी मेहनत करवाते हैं, जिससे फील्ड में हमारा काम आसान हो सके। इसके अलावा भी भारतीय टीम के खिलाड़ी अक्सर उनके साथ अपने फोटो शेयर करते रहते हैं। लेकिन इसके बाद भी लोग उन्हें कम ही जानते हैं।