1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. यशस्वी जायसवाल की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी, स्लिप में छोड़ा था इस अंग्रेज खिलाड़ी का कैच

यशस्वी जायसवाल की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी, स्लिप में छोड़ा था इस अंग्रेज खिलाड़ी का कैच

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 22, 2025 09:44 am IST,  Updated : Jun 22, 2025 10:31 am IST

लीड्स टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने बल्लेबाजी में शानदार शतक लगाया। लेकिन जब फील्डिंग की बारी आई तो उन्होंने वहां निराश किया। जायसवाल ने ओली पोप का एक आसान सा कैच छोड़ा।

Yashasvi Jaiswal- India TV Hindi
यशस्वी जायसवाल Image Source : GETTY

लीड्स टेस्ट मैच में भारत की टीम पहली पारी में 471 रन बनाकर ऑलआउट हुई। जवाब में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भी दमदार खेल दिखाया है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना चुकी थी। इंग्लिश टीम की तरफ से ओली पोप ने अब तक शानदार बैटिंग की है। वह 100 रन बनाकर नाबाद हैं। लेकिन आपको बता दें कि भारतीय टीम के पास ओली पोप को आउट करने का बेहतरीन मौका था। इस इंग्लिश बल्लेबाज को बुमराह ने लगभग आउट कर ही दिया था लेकिन यशस्वी जायसवाल की एक गलती की वजह से उन्हें जीवनदान मिला।

ओली पोप को मिला बड़ा जीवनदान

भारत की तरफ से पारी का 31वां ओवर जसप्रीत बुमराह डाल रहे थे। ओवर की आखिरी गेंद पर पोप ने एक हल्का शॉट खेला। गेंद सीधे थर्ड स्लिप में खड़े यशस्वी जायसवाल के पास गई। जायसवाल ने कैच लपकने के लिए दाईं ओर डाइव लगाया। लेकिन गेंद उनके कलाई से लगकर दूर चली गई। इस तरह ओली पोप को एक बड़ा जीवनदान मिला। आपको बता दें कि जब जायसवाल ने ये कैच ड्रॉप किया उस वक्त पोप 60 रन पर बैटिंग कर रहे थे। अगर यशस्वी यह कैच पकड़ लेते तो पोप शतक नहीं लगा पाते। जायसवाल के कैच ड्रॉप करने के बाद बुमराह काफी मायूस नजर आए।

ENG vs IND: तीसरे दिन रोमांचक खेल होने की उम्मीद

बात इस मुकाबले की करें तो इस टेस्ट मैच में दो दिनों का खेल हो चुका है और ऐसा कहा जा सकता है कि ये मुकाबला इस वक्त बराबरी पर खड़ा है। भारतीय टीम की कोशिश यही होगी कि वह तीसरे दिन जल्द से जल्द इंग्लैंड की टीम को ऑलआउट कर एक बड़ी बढ़त हासिल करे। वहीं इंग्लिश टीम अब अपने स्कोर में इजाफा करना चाहेगी। पोप शतक लगाने के बाद शायद और भी तेज गति से रन बनाते हुए दिखें। वहीं हैरी ब्रूक भी एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। इंग्लैंड को आखिरी झटका जो रूट के रूप में लगा था, उन्हें 28 के निजी स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। भारत को तीनों सफलता जसप्रीत बुमराह ने दिलाई है। ऐसे में आज अन्य भारतीय गेंदबाजों को आगे आकर जसप्रीत बुमराह का साथ देना होगा।

यह भी पढ़ें

अंग्रेज बल्लेबाज के लिए बुरा सपना बने बुमराह, टिकने का नहीं दिया मौका; टेस्ट में इतनी बार कर चुके OUT

ऋषभ पंत ने शतक लगाकर कर दिया कमाल, इंग्लैंड की धरती पर कोई भी नहीं कर पाया है ऐसा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल