1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs NZ T20 WC: इंग्लैंड ने मुकाबले को 4 विकेट से किया अपने नाम, विल जैक्स और रेहान अहमद ने दिलाई रोमांचक जीत

ENG vs NZ T20 WC: इंग्लैंड ने मुकाबले को 4 विकेट से किया अपने नाम, विल जैक्स और रेहान अहमद ने दिलाई रोमांचक जीत

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Updated : Feb 27, 2026 10:55 pm IST

ENG vs NZ T20 WC: इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-8 में खेले गए मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम कर लिया है। इस मैच में उन्हें 160 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा वह 19.3 ओवर्स में करने में कामयाब रहे।

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Match- India TV Hindi
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, टी20 वर्ल्ड कप 2026, सुपर-8 मैच Image Source : PTI

England vs New Zealand T20 WC: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम करने के साथ पाकिस्तान को उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को थोड़ा जिंदा रखा हुआ है। इस मैच में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, जिसके बाद कीवी टीम 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही। न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी में ग्लेन फिलिप्स ने 39 जबकि टिम सीफर्ट ने 35 रनों की अहम पारी खेली। इसके अलावा फिन एलन के बल्ले से 29 रनों की पारी देखने को मिली। इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी में आदिल रशीद, विल जैक्स और रेहान अहमद 2-2 विकेट लेने में कामयाब रहे, इसके अलावा लियम डॉसन भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे।

इंग्लैंड की टीम जब इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत काफी खराब देखने को मिली जिसमें उन्होंने 2 के स्कोर तक अपने शुरुआती दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हैरी ब्रूक और जैकब बेथल ने पारी को संभालने का प्रयास किया लेकिन वह भी कुछ खास नहीं कर सके। इंग्लैंड की टीम ने 100 के स्कोर तक अपनी आधी टीम को गंवा दिया था। यहां से विल जैक्स ने एक छोर से पारी को संभाले रखा और टीम को जीत की तरफ से लेकर जाने का प्रयास किया जिसमें उन्हें रेहान अहमद का साथ मिला। जैक्स और रेहान के बीच में 7वें विकेट के लिए 16 गेंदों में 44 रनों की साझेदारी ने इंग्लैंड को इस मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। जैक्स ने इस मैच में 18 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली तो वहीं रेहान के बल्ले से 7 गेंदों में 19 रनों की पारी देखने को मिली। न्यूजीलैंड के लिए इस मैच में गेंदबाजी में रचिन रवींद्र ने तीन जबकि मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्युसन और ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दोनों का टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्क्वाड

इंग्लैंड - फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद।

न्यूजीलैंड - टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम, जैकब डफी, काइल जेमिसन, डेवोन कॉन्वे।

Latest Cricket News

ENG vs NZ T20 WC Match Live Score Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 10:39 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    इंग्लैंड ने 4 विकेट से मुकाबला किया अपने नाम

    इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में 160 रनों के टारगेट का पीछा 19.3 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर कर लिया। इंग्लैंड के लिए इस मुकाबले में जीत दिलाने में विल जैक्स का बल्ले से अहम योगदान देखने को मिला जिसमें उन्होंने 18 गेंदों में 32 रनों की अहम पारी खेली।

  • 10:18 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    इंग्लैंड ने 18 ओवर्स में बनाए 139 रन

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में इंग्लैंड की टीम ने 160 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 18 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 139 रन बना लिए हैं, जिसमें अब उन्हें जीत हासिल करने के लिए बची 12 गेंदों में 21 रन और बनाने हैं।

  • 10:11 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    टॉम बैंटन को रचिन रवींद्र ने भेजा पवेलियन

    इंग्लैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-8 का मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेल रही है, जिसमें उन्होंने 160 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 117 रनों के स्कोर पर टॉम बैंटन के रूप में गंवा दिया है, जो 33 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे।

  • 10:01 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    सैम करन 24 रन बनाकर लौटे पवेलियन

    इंग्लैंड की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 160 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना पांचवां विकेट सैम करन के रूप में 100 के स्कोर पर गंवा दिया है, जो 24 के निजी स्कोर पर रचिन रवींद्र का शिकार बने।

  • 9:50 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    इंग्लैंड ने 13 ओवर्स में बनाए 89 रन

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने 160 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 13 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 4  विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं। सैम करन 17 और टॉम बैंटन 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब इंग्लैंड को जीत हासिल करने के लिए बची 42 गेंदों में 71 रन और बनाने हैं।

  • 9:31 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    जैकब बेथेल 21 रन बनाकर हुए आउट

    इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में 160 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए अपना चौथा विकेट 9वें ओवर की चौथी गेंद पर 58 के स्कोर पर जैकब बेथेल के रूप में गंवा दिया है, जो रचिन रवींद्र की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में 21 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

  • 9:24 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    हैरी ब्रूक 26 रन बनाकर हुए आउट

    इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में 160 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 8वें ओवर की पहली गेंद पर अपना तीसरा विकेट कप्तान हैरी ब्रूक के रूप में 50 के स्कोर पर गंवा दिया है। हैरी ब्रूक इस मैच में 24 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

  • 9:13 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    इंग्लैंड ने 5 ओवर्स में बनाए 34 रन

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने 160 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 5 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 34 रन बना लिए हैं। जैकब बेथेल 14 और हैरी ब्रूक 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 9:02 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    इंग्लैंड ने तीन ओवर्स में बनाए 19 रन

    इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 160 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए तीन ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 19 रन बना लिए हैं। हैरी ब्रूक 11 और जैकब बेथेल चार बनाकर खेल रहे हैं।

  • 8:35 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    न्यूजीलैंड ने 20 ओवर्स में बनाए 159 रन

    इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रनों का स्कोर बनाया है। कीवी टीम की तरफ से बल्लेबाजी में ग्लेन फिलिप्स के बल्ले से 39 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली।

  • 8:20 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    ग्लेन फिलिप्स 39 रन बनाकर हुए आउट

    इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने अपना छठा विकेट 18वें ओवर की पहली गेंद पर ग्लेन फिलिप्स के रूप में 135 के स्कोर पर गंवा दिया है, जो 39 के निजी स्कोर विल जैक्स का शिकार बने।

  • 8:17 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    डेरिल मिचेल को लियम डॉसन ने भेजा पवेलियन

    न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 17वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना 5वां विकेट 133 के स्कोर पर डेरिल मिचेल के रूप में गंवा दिया है, जो सिर्फ तीन के निजी स्कोर पर लियम डॉसन का शिकार बने।

  • 8:07 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    मार्क चैपमैन को आदिल रशीद ने भेजा पवेलियन

    इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15वें ओवर की पहली गेंद पर अपना चौथा विकेट 123 के स्कोर पर मार्क चैपमैन के रूप में गंवा दिया है, जो 15 के निजी स्कोर पर आदिल रशीद का शिकार बने। अब बल्लेबाजी करने के लिए डेरिल मिचेल मैदान पर उतरे हैं।

  • 7:58 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    न्यूजीलैंड ने 13 ओवर्स में बनाए 116 रन

    न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 116 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स 29 और मार्क चैपमैन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 7:52 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    रचिन रवींद्र को रेहान अहमद ने भेजा पवेलियन

    इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी करते हुए 12वें ओवर की पहली गेंद पर तीसरा झटका 97 के स्कोर पर रचिन रवींद्र के रूप में लगा है, जो 11 के निजी स्कोर पर रेहान अहमद का शिकार बने। वहीं अब बल्लेबाजी करने मार्क चैपमैन आए हैं।

  • 7:46 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    न्यूजीलैंड ने 10 ओवर्स में बनाए 84 रन

    न्यूजीलैंड की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स 15 और रचिन रवींद्र चार रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 7:37 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    फिन एलन 29 रन बनाकर लौटे पवेलियन

    इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें उन्होंने 8वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना दूसरा विकेट 66 के स्कोर पर फिन एलन के रूप में गंवा दिया है, जो 29 के निजी स्कोर पर विल जैक्स का शिकार बने।

  • 7:22 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    न्यूजीलैंड ने 5 ओवर्स में बनाए 44 रन

    न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 44 रन बना लिए हैं। टिम सीफर्ट 26 और फिन एलन 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 7:10 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    न्यूजीलैंड ने 2 ओवर्स में बनाए 8 रन

    न्यूजीलैंड की टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 8 रन बना लिए हैं। फिन एलन एक और टिम सीफर्ट 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 7:00 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    फिन एलन और टिम सीफर्ट ओपनिंग में उतरे

    इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है, जिसमें उनकी तरफ से पारी की शुरुआत करने फिन एलन और टिम सीफर्ट की जोड़ी मैदान पर उतरी है, जिनसे कीवी टीम को एक तेज शुरुआत की उम्मीद होगी।

  • 6:51 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का दिखा यहां दबदबा

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में इस मैच से पहले अभी तक कुल 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जहां पांच मुकाबलों को अपने नाम किया है। ऐसे में न्यूजीलैंड टीम का पहले बल्लेबाजी लेने के पीछे का ये बड़ा कारण माना जा सकता है।

  • 6:39 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    इंग्लैंड की प्लेइंग 11

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव करते हुए जेमी ओवर्टन की जगह पर रेहान अहमद को शामिल किया है। इंग्लैंड की प्लेइंग 11 इस तरह से है - फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।

  • 6:37 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    न्यूजीलैंड टीम की प्लेइंग 11

    इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है, जिसमें उनकी टीम इस तरह से है - टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।

  • 6:36 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

    इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का अहम मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें कीवी टीम के कप्तान मिचेल सेंटनर ने इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लेने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई।

  • 6:26 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्क्वाड

    टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम, जैकब डफी, काइल जेमिसन, डेवोन कॉन्वे।

  • 6:19 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड

    फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद।

  • 6:13 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    इंग्लैंड का हेड टू हेड में पलड़ा है भारी

    इंग्लैंड की टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक प्रदर्शन बेहतर देखने को मिला है। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में उनके हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें इंग्लैंड की टीम ने 30 मुकाबलों में से 17 को अपने नाम किया है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 10 मैच ही जीतने में कामयाब हो सकी है, इसके अलावा तीन मैचों का कोई परिणाम नहीं निकल सका।

  • 6:07 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    न्यूजीलैंड की जीत से पाकिस्तान का सफर होगा खत्म

    न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में यदि जीत हासिल करने में कामयाब होती है तो वह सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लेगी। कीवी टीम की इस जीत के साथ ही पाकिस्तान का सफर टूर्नामेंट में सुपर-8 में खत्म हो जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल