वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का पहला सीजन सफलतापूर्वक होने के बाद अब 18 जुलाई से दूसरे सीजन का आगाज होने जा रहा है, जिसके शुरू होने का सभी फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। WCL 2025 सीजन में कुल 6 टीमें खेल रही हैं, जिसमें सभी को एक-दूसरे के खिलाफ एक मुकाबला खेलने को मिलेगा। दूसरे सीजन का पहला मैच इंग्लैंड चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस की टीम के बीच में खेला जाएगा। इस बार भी टूर्नामेंट के सभी मुकाबले इंग्लैंड में खेले जाएंगे, जिसमें हम आपको पहले मुकाबले की संभावित ड्रीम 11 टीम के बारे में बताने जा रहे हैं।
इस कॉम्बिनेशन के साथ बनाएं मुकाबले की ड्रीम 11 टीम
इंग्लैंड चैंपियन और पाकिस्तान चैंपियन के बीच होने वाले मुकाबले की संभावित ड्रीम 11 टीम को लेकर बात की जाए तो उसमें आप विकेटकीपर के तौर पर 2 प्लेयर्स को चुन सकते हैं, जिसमें सरफराज अहमद और फिल मस्टर्ड का नाम शामिल है। वहीं बल्लेबाजी विकल्प में आप इयोन मोर्गन, मिस्बाह उल हक और यूनिस खान को अपनी टीम का हिस्सा बना सकते हैं। ऑलराउंडर प्लेयर्स में आप तीन प्लेयर्स समित पटेल, शाहिद अफरीदी और मोईन अली को अपनी इस टीम में शामिल कर सकते हैं। गेंदबाजी को लेकर बात की जाए तो उसमें आप लियम प्लंकेट, सोहेल तनवीर और वहाब रियाज को चुन सकते हैं।
मोर्गन को बनाए कप्तान, मोईन अली को उपकप्तान
इस मुकाबले के लिए आप अपनी संभावित ड्रीम 11 टीम में कप्तान के तौर पर इयोन मोर्गन को चुन सकते हैं, जिनका बल्ले से टी20 फॉर्मेट में काफी बेहतरीन रिकॉर्ड देखने को मिलता है। वहीं उपकप्तानी को लेकर बात की जाए तो उसमें आप स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी मोईन अली को चुन सकते हैं, जो बल्ले और गेंद दोनों से मैच विनर खिलाड़ी के तौर पर साबित हो सकते हैं।
इंग्लैंड चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस WCL मैच की संभावित ड्रीम 11 टीम
इयोन मोर्गन (कप्तान), मिस्बाह उल हक, यूनिस खान, समित पटेल, सरफराज अहमद, फिल मस्टर्ड, शाहिद अफरीदी, मोईन अली (उपकप्तान), सोहेल तनवीर, लियम प्लंकेट, वहाब रियाज।
ये भी पढ़ें
जोस बटलर ने किया बड़ा कारनामा, टी20 क्रिकेट में कोहली-गेल के साथ बने इस स्पेशल क्लब का हिस्सा