Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs WI 2nd T20I: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को फिर चटाई धूल, दूसरे मैच को भी जीता

ENG vs WI 2nd T20I: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को फिर चटाई धूल, दूसरे मैच को भी जीता

Written By: Rishikesh Singh Published : Dec 15, 2023 09:13 am IST, Updated : Dec 15, 2023 09:13 am IST

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को भी वेस्टइंडीज ने जीत लिया है। इस जीत के साथ ही उन्होंने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

West Indies vs England- India TV Hindi
Image Source : GETTY वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड

टी20 वर्ल्ड कप 2024 को ध्यान में रखते हुए लगभग सभी टीमें टी20 क्रिकेट पर फोकर कर रही हैं। इसी बीच वेस्टइंडीज और इंग्लैंज के बीच भी टी20 सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। जहां सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 10 रनों से जीत लिया। सीरीज के दूसरे मुकाबले में मिली जीत के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज की जीत के पीछे ब्रैंडन किंग का रोल सबसे अहम रहा।

किंग ने खेली दमदार पारी

सेंट जॉर्ज, ग्रेनाडा के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलते हुए, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। इस दौरान प्लेयर ऑफ द मैच किंग ने 157.69 की स्ट्राइक रेट से 52 गेंदों पर 82 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी के कारण वेस्टइंडीज ने यह स्कोर खड़ा किया। किंग ने उस भीड़ का भरपूर मनोरंजन किया जो घरेलू टीम का हौसला बढ़ाने के लिए वहां पहुंची थी। उनके पावर-पैक प्रदर्शन में उन्होंने आठ चौके और पांच छक्के मारे और मैदान के हर कोने में रन बनाए।

इस मैच में किंग को टॉप या मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों से अधिक समर्थन मिलता तो विंडीज अधिक रन बना सकती थी। हालांकि, पारी के मध्य में कप्तान रोवमैन पॉवेल द्वारा 28 गेंदों में 50 रनों की तेज पारी ने किंग के कंधों से बोझ को थोड़ा कम कर दिया। पॉवेल ने 178.57 की बेहतर स्ट्राइक रेट से रन बनाए और इंग्लैंड की गेंदबाजी को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने अपनी बेहतरीन पारी के दौरान तीन चौके और पांच छक्के लगाए। पॉवेल ने मैदान के छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया और अगली ही गेंद पर छक्का लगाने के चक्कर में वह आउट हो गए।

रन चेज में फिर फेल हुई इंग्लिश टीम

मैच की दूसरी पारी में इंग्लैंड को शुरुआत में ही झटका लग गया, कप्तान जोस बटलर पांच रन के निजी स्कोर पर अकील होसेन को अपना विकेट दे बैठे। विल जैक्स और फिल साल्ट ने दूसरे विकेट के लिए 46 रन जरूर जोड़े लेकिन उन्होंने इसके लिए 32 गेंदों का सामना किया। इसके बाद दोनों खिलाड़ी जल्दी-जल्दी आउट हो गए और इससे इंग्लिश ऑर्डर पर काफी दबाव आ गया। हालांकि सैम करन ने एक शानदार अर्धशतक बनाया, लेकिन वह अपनी टीम को मैच नहीं जिता सके। मोईन अली ने निचले क्रम में कुछ शॉट लगाए लेकिन इंग्लैंड के लिए तब तक बहुत देर हो चुकी थी और वे 166 रन पर ही सिमट गए। सीरीज में अभी और तीन मुकाबले बाकी हैं जहां इंग्लिश टीम वापसी करना चाहेगी, क्योंकि वनडे सीरीज में हार के बाद से ही उनकी टीम वापसी का तलाश में है।

यह भी पढ़ें

IND vs SA: विराट कोहली का रिकॉर्ड अब दूर नहीं, सूर्या बड़ी आसानी से कर सकते हैं पीछे

शतक लगाते ही सूर्यकुमार ने रचा इतिहास, T20 इंटरनेशनल में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement