1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट मैच से पहले प्लेइंग-12 का किया ऐलान, इस खिलाड़ी का लंबे समय के बाद खेलना हुआ तय

टेस्ट मैच से पहले प्लेइंग-12 का किया ऐलान, इस खिलाड़ी का लंबे समय के बाद खेलना हुआ तय

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 19, 2025 02:03 pm IST,  Updated : Nov 19, 2025 02:03 pm IST

Ashes 2025: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पर्थ के स्टेडियम में 21 नवंबर से आगामी एशेज टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा, जिसको लेकर इंग्लैंड ने 2 दिन पहले ही अपनी स्क्वाड को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है।

Mark Wood- India TV Hindi
मार्क वुड Image Source : AP

टेस्ट क्रिकेट की सबसे ऐतिहासिक सीरीज एशेज की मेजबानी इस बार ऑस्ट्रेलिया कर रहा है, जिसमें सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ स्टेडियम में 21 नवंबर से खेला जाएगा। एशेज के शुरू होने का इंतजार पूरे वर्ल्ड क्रिकेट के फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें पहला टेस्ट मैच जहां अभी 2 बार शुरू होना है तो वहीं उससे पहले इंग्लैंड ने अपनी स्क्वाड को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। पर्थ टेस्ट मैच को लेकर इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-12 प्लेयर्स के नामों की घोषणा की है, जिसमें ये लगभग तय हो गया है कि तेज गेंदबाज मार्क वुड जो पिछले काफी लंबे समय से टेस्ट से बाहर चल रहे थे वह इस मुकाबले में खेलते हुए दिखेंगे।

मार्क वुड की वापसी लगगभ तय, जोफ्रा और गस एटिंकसन स्क्वाड का हिस्सा

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मुकाबले के लिए जो अपनी प्लेइंग-12 का ऐलान किया है, उसमें मार्क वुड को जगह मिली है, जिन्होंने अपना पिछला टेस्ट मैच मुकाबला साल 2024 के अगस्त महीने में खेला था। इसके बाद से वुड अनफिट होने की समस्या के चलते लगातार टेस्ट टीम से बाहर चल रहे थे। वहीं पर्थ टेस्ट से पहले इंग्लैंड ने एक अभ्यास मैच भी खेला जिसमें वुड की फिटनेस को लेकर कुछ सवाल जरूर खड़े हुए थे, लेकिन अब स्क्वाड में शामिल किए जाने के बाद उनका खेलना पहले टेस्ट में लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा प्रमुख तेज गेंदबाज के तौर पर जोफ्रा आर्चर, गस एटिंकसन, ब्रायडन कार्से को भी प्लेइंग-12 में शामिल किया गया है, जबकि एक मात्र स्पिन गेंदबाज के रूप में शोएब बशीर का नाम है। ऐसे में इंग्लैंड तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ खेलने का फैसला ले सकती है, जिसमें चौथे तेज गेंदबाज की भूमिका कप्तान बेन स्टोक्स संभालते हुए दिख सकते हैं।

बल्लेबाजी में क्रॉली और डकेट पर रहेगी बड़ी जिम्मेदारी

पर्थ टेस्ट मैच को लेकर इंग्लैंड की प्लेइंग-12 को देखा जाए तो उसमें जैक क्रॉली और बेन डकेट का ओपनिंग में जिम्मेदारी संभालना तय दिख रहा है। इसके अलावा मध्यक्रम में ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक और कप्तान बेन स्टोक्स बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। इंग्लैंड की टीम ने साल 2011 में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट मैच जीता था, जिसके बाद से उन्होंने वहां का 3 बार दौरा किया है, लेकिन एक भी टेस्ट मैच जीतने में कामयाब नहीं हो सके।

पर्थ टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-12 स्क्वाड

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ब्रायडन कार्से, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर, गस एटिंकसन।

ये भी पढ़ें

Ashes 2025: 21 नवंबर से होगा टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए कब-कहां कितने बजे से देख सकेंगे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

धुरंधर खिलाड़ी ने रच दिया नया इतिहास, पहली बार इस टीम के लिए खेलने उतरा 100वां टेस्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल