1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड के कोच सिल्वरवुड ने दिया इस्तीफा

एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड के कोच सिल्वरवुड ने दिया इस्तीफा

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 04, 2022 11:03 am IST,  Updated : Feb 04, 2022 11:03 am IST

ऑस्ट्रेलिया के हाथों शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

Chris Silverwood, ECB, Ashes, Andrew Strauss, Tom Harrison, Chris Silverwood, England head coach, As- India TV Hindi
Chris Silverwood Image Source : GETTY

एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले इंग्लैंड के क्रिकेट निदेशक एशले जाइल्स ने भी पद छोड़ दिया था। सिल्वरवुड ने कहा ,‘‘ पिछले दो साल काफी चुनौतीपूर्ण थे। मैने टीम के साथ अपने समय का पूरा मजा लिया।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘ मैं अच्छी यादों के साथ जा रहा हूं। अब अपने परिवार के साथ समय बिताऊंगा और कैरियर की दूसरी पारी का आगाज करूंगा।’’ 

यह भी पढ़ें- ICC U19 WC 2022 : प्लेऑफ मैचों में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका ने जीत के साथ किया अपने अभियान का अंत

अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीद से पहले अंतरिम कोच की नियुक्ति की जायेगी। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरीसन ने कहा ,‘‘ क्रिस ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया और खिलाड़ियों तथा स्टाफ ने उसके साथ काम करने का पूरा आनंद उठाया।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ क्रिस के कोच रहते सीमित ओवरों की इंग्लैंड टीमें विश्व रैंकिंग में पहले दूसरे स्थान पर पहुंची। टेस्ट टीम ने दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका में जीत दर्ज की । उनके योगदान के लिये आभार।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल